सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष में बिताए 608 दिन और 9 स्पेसवॉक, उनका प्रिय स्थान है अंतरिक्ष

Click to start listening
सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष में बिताए 608 दिन और 9 स्पेसवॉक, उनका प्रिय स्थान है अंतरिक्ष

सारांश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, जानें सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा की कहानी। 608 दिन और 9 स्पेसवॉक के साथ, उन्होंने अंतरिक्ष को अपनी प्रिय जगह बताया। उनकी उपलब्धियों और योगदानों को जानने के लिए पढ़ें।

Key Takeaways

  • सुनीता विलियम्स ने 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं।
  • वह नौ स्पेसवॉक करने वाली पहली महिला हैं।
  • उनका करियर नासा में 27 वर्ष का है।
  • उन्होंने अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ी है।
  • उनकी कहानी भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

नई दिल्ली, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जब हम अंतरिक्ष में महिलाओं की उपलब्धियों की चर्चा करते हैं, तो सुनीता विलियम्स का नाम लेना अनिवार्य है। भारतीय मूल की यह अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने न केवल अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताया है बल्कि वह इसे अपनी सबसे प्रिय स्थान भी मानती हैं।

सुनीता विलियम्स कहती हैं, “जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि अंतरिक्ष मेरी सबसे पसंदीदा जगह है।”

नासा में अपने 27 वर्षों के करियर में, सुनीता का अंतरिक्ष के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने कहा, “अंतरिक्ष स्टेशन, वहां के लोग, इंजीनियरिंग और विज्ञान अद्भुत हैं। हम जो बुनियाद रख चुके हैं, उससे चंद्रमा और मंगल की खोज आसान होगी। मैं बहुत उत्साहित हूं।”

उनकी यह भावना उनके 608 दिनों के अंतरिक्ष यात्रा, नौ स्पेसवॉक और तीन लंबी उड़ानों से स्पष्ट है। सुनीता विलियम्स ने कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए, जो नासा के अंतरिक्ष यात्रियों में दूसरे स्थान पर है। एक अमेरिकी द्वारा सबसे लंबी एकल उड़ान में वह छठे स्थान पर हैं, जिसमें उन्होंने बुच विल्मोर के साथ 286 दिन बोइंग स्टारलाइनर और स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन में बिताए। उन्होंने कुल 62 घंटे 6 मिनट में नौ स्पेसवॉक किए, जो किसी महिला द्वारा सबसे अधिक स्पेसवॉक का रिकॉर्ड है और कुल स्पेसवॉक समय में चौथा स्थान है।

सुनीता की पहली उड़ान दिसंबर 2006 में स्पेस शटल डिस्कवरी (एसटीएस-116) पर हुई। इसके उपरांत एसटीएस-117 मिशन में स्पेस शटल अटलांटिस के साथ वह वापस लौटीं। वह एक्सपेडिशन 14/15 में फ्लाइट इंजीनियर के रूप में कार्य कर चुकी हैं और इस दौरान चार स्पेसवॉक किए, जो एक रिकॉर्ड बना। सुनीता ने वर्ष 2012 में एक्सपेडिशन 32/33 में बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से उड़ान भरी और 127 दिन अंतरिक्ष में बिताए। इस दौरान वह एक्सपेडिशन 33 की कमांडर बनीं और स्टेशन रेडिएटर की मरम्मत के लिए तीन स्पेसवॉक किए।

जून 2024 में, बोइंग स्टारलाइनर के क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन में सुनीता और बुच विल्मोर ने उड़ान भरी। वे एक्सपेडिशन 71/72 में शामिल हुईं और सुनीता ने इनेक्सपेडिशन 72 की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने दो स्पेसवॉक किए और मार्च 2025 में स्पेसएक्स क्रू-9 के तहत पृथ्वी पर लौट आईं।

सुनीता ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। वर्ष 2002 में, नीमो मिशन में नौ दिन पानी के अंदर रहकर काम किया। अपनी पहली उड़ान के बाद, वह अंतरिक्ष यात्री कार्यालय की उप प्रमुख बन गईं। दूसरे मिशन के बाद, रूस के स्टार सिटी में संचालन निदेशक रही। हाल ही में, चंद्रमा मिशन के लिए हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म तैयार करने में भी उनका योगदान रहा।

सुनीता ने अमेरिकी नौसेना अकादमी से भौतिक विज्ञान में स्नातक और फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग प्रबंधन में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है। नौसेना की सेवानिवृत्त कप्तान सुनीता ने 40 प्रकार के विमानों में 4 हजार से अधिक उड़ान के घंटे पूरे किए हैं। इसके अलावा, वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति भी हैं।

Point of View

बल्कि यह भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। उनकी यात्रा हमें यह सिखाती है कि सपने देखने और उन्हें साकार करने की कोई सीमा नहीं होती।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

सुनीता विलियम्स ने कब पहली बार अंतरिक्ष में उड़ान भरी?
सुनीता विलियम्स ने पहली बार दिसंबर 2006 में स्पेस शटल डिस्कवरी (एसटीएस-116) पर उड़ान भरी।
सुनीता विलियम्स ने कितने स्पेसवॉक किए हैं?
उन्होंने कुल 9 स्पेसवॉक किए हैं, जो किसी महिला द्वारा सबसे ज्यादा हैं।
सुनीता विलियम्स की कुल अंतरिक्ष यात्रा का समय क्या है?
सुनीता विलियम्स ने कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं।
सुनीता विलियम्स की शिक्षा क्या है?
उन्होंने अमेरिकी नौसेना अकादमी से भौतिक विज्ञान में स्नातक और फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग प्रबंधन में मास्टर्स किया है।
क्या सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ी है?
जी हाँ, सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति हैं।
Nation Press