26 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी और राहुल गांधी की मुलाकात से सीट बंटवारे का मुद्दा सुलझ जाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी और राहुल गांधी की मुलाकात से सीट बंटवारे का मुद्दा सुलझ जाएगा?

सारांश

बिहार चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए तेजस्वी यादव की राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस बैठक से समाधान की उम्मीद जताई है। जानें इस बैठक का महत्त्व और इसके संभावित परिणाम।

मुख्य बातें

सीट बंटवारा महागठबंधन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की मुलाकात से समाधान की उम्मीद है।
इमरान मसूद का कहना है कि कोई तनाव नहीं है।

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक इंडिया ब्लॉक गठबंधन में सीट साझा करने का फॉर्मूला नहीं निकल पाया है। जानकारी के अनुसार, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इस बीच, दिल्ली में तेजस्वी यादव की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात होने वाली है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का कहना है कि इस बैठक से सीट बंटवारा स्पष्ट हो जाएगा।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में इमरान मसूद ने कहा कि सभी समस्याएँ हल हो जाएंगी। राहुल गांधी और लालू यादव के संबंध बहुत अच्छे हैं। दोनों के बीच कभी भी तनाव नहीं रहा। मुझे नहीं लगता कि कोई समस्या है।

वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक पर इमरान मसूद ने कहा कि यह उनका काम है, वे इसे संभालें और देखे कि क्या है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का कानून बहुत खराब तरीके से बनाया गया है। इससे वक्फ की संपत्तियों का नाश होगा, इसमें कोई संदेह नहीं।

इमरान मसूद ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत को अफगानिस्तान के साथ रणनीतिक संबंध बनाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान के साथ भारत के अच्छे रिश्ते बर्दाश्त नहीं होंगे। भारत सरकार ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के दौरे का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया, जो एक स्वागत योग्य कदम है।

मसूद ने केंद्र सरकार पर तंज करते हुए कहा कि सदन में भाजपा के नेता अफगानिस्तान को तालिबानी-तालिबानी कह रहे थे। यदि अब उन्हें सुबुद्धि आई है तो यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति और रक्षा नीति को घरेलू राजनीति से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार की ग्रीन पटाखों की मांग पर मसूद ने कहा कि दीपावली धूम-धड़ाके का त्योहार है। यदि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रीन पटाखों का उपयोग होता है तो यह देखने योग्य होगा।

उन्होंने कहा कि दीपावली में पटाखों के बिना मजा नहीं आता। हालांकि, प्रदूषण का मुद्दा केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि पूरे देश और स्वास्थ्य का मुद्दा है।

यूपीपीसीएस परीक्षा को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि पहले कई परीक्षाएँ पेपर लीक के कारण रद्द हुई थीं। आशा है कि इस बार यह परीक्षा बिना किसी लीक के सफल होगी, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

दिल्ली में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि हर चीज के लिए मानक निर्धारित हैं। दवाइयों का निर्माण इन मानकों के अनुसार होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो रहा है, तो इसकी जांच होनी चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

ताकि लोकतंत्र की मजबूती बनी रहे।
RashtraPress
26 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव में सीट बंटवारे का क्या महत्व है?
सीट बंटवारा चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह गठबंधन की एकता और चुनावी सफलता को प्रभावित कर सकता है।
इमरान मसूद का इस बैठक पर क्या कहना है?
इमरान मसूद ने कहा है कि इस बैठक से सभी समस्याएँ हल हो जाएंगी और सीट बंटवारे को लेकर कोई तनाव नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले