तेजस्वी यादव: भाजपा ने नीतीश और बिहार की जनता को किया धोखा

Click to start listening
तेजस्वी यादव: भाजपा ने नीतीश और बिहार की जनता को किया धोखा

सारांश

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने बिहार की जनता और नीतीश कुमार को ठगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से बिहार में विकास अवरुद्ध हो रहा है।

Key Takeaways

  • तेजस्वी यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
  • बिहार में बिजली की दरों में वृद्धि पर भी सवाल उठाए गए हैं।
  • भाजपा की नीतियों से विकास प्रभावित हो रहा है।

पटना, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा देने के संदर्भ में कहा कि यह तो होना ही था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह स्पष्ट किया कि भाजपा ने बिहार की जनता और नीतीश कुमार, दोनों को ठगा है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का निर्णय दबाव में लिया गया है। हम लगातार कहते आ रहे हैं कि यदि एनडीए सत्ता में आती है तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने नहीं दिया जाएगा। आज वही बात साबित हुई है।"

भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता के साथ-साथ नीतीश कुमार को भी ठगने का कार्य किया है। चुनाव में उन लोगों ने जो धनतंत्र और मशीन तंत्र लगाया था, बिहार की महिला मतदाताओं को धोखा दिया गया है। महिलाओं को चुनाव के समय 10 हजार रुपये दिए गए थे और कहा गया था कि और 1.90 लाख रुपये बाद में दिए जाएंगे। अब वह कब मिलेगा, यह किसी को नहीं पता।

उन्होंने कहा, "इसी तरह बिजली की दरों को लेकर भी ठगा गया। 125 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे के बाद बिजली महंगी कर दी गई। कुल मिलाकर यह ठगों की सरकार है। बिहार में सबसे महंगी बिजली है। जो अपने लोगों को ठग सकता है, वह बिहार की जनता की क्या हालत करेगा।"

राजद नेता तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया कि आगामी पांच राज्यों के चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी भारी वृद्धि होने वाली है। बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता पर कब्जा करने में व्यस्त है।

नए मुख्यमंत्री बनने को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो अभी नहीं कहा जा सकता। लेकिन यह तय है कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। बिहार में शिक्षा, किसान, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। जब सरकार स्थायी नहीं होगी, तो विकास कहां से होगा। उन्होंने उल्लेख किया कि वह केरल में भी प्रचार करने जाएंगे, जहां राजद तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

Point of View

NationPress
05/04/2026

Frequently Asked Questions

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे पर क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का इस्तीफा होना तय था और भाजपा ने उन्हें ठगा है।
भाजपा पर तेजस्वी यादव के आरोप क्या हैं?
तेजस्वी यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने बिहार की जनता और महिलाओं को चुनाव में ठगा है।
Nation Press