10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को 'डुप्लीकेट' मुख्यमंत्री बताया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को 'डुप्लीकेट' मुख्यमंत्री बताया?

सारांश

तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार को 'डुप्लीकेट मुख्यमंत्री' करार दिया। उन्होंने बिहार के विकास और महिला रोजगार योजनाओं पर सवाल उठाए, साथ ही महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को डुप्लीकेट मुख्यमंत्री कहा।
बिहार में महागठबंधन की सरकार की उपलब्धियों को बताया।
महिलाओं के लिए माई बहन मान योजना की घोषणा की।
भ्रष्टाचार पर गंभीर चिंता जताई।
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

मुजफ्फरपुर, 13 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र में पहुँचे। यहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से लेकर बिहार सरकार को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डुप्लीकेट मुख्यमंत्री तक बता दिया।

तेजस्वी यादव ने उपस्थित लोगों से पूछा कि बिहार को विजन वाला मुख्यमंत्री चाहिए या बुजुर्ग मुख्यमंत्री? इस सरकार में कभी चूहा पुल गिरा देता है, तो कभी करोड़ों की शराब पी जाता है। इस सरकार को हटाना है।

उन्होंने कहा कि बिहार को अब डुप्लीकेट मुख्यमंत्री नहीं चाहिए, बिहार की जनता को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो बिहार का विकास कर सके। उन्होंने बिहार में महागठबंधन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार की वजह से आज नीतीश कुमार को 125 यूनिट बिजली मुफ्त करनी पड़ी। हम लोगों ने पहले से ही जनता के बीच में यह 200 यूनिट बिजली देने की घोषणा कर दी थी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही सभी मां-बहनों के खाते में 2500 रुपये महीना माई बहन मान योजना के तहत दिया जाएगा जिससे विकास कार्य में काफी सहयोग मिलेगा। लोगों को सचेत करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार सरकार की महिला रोजगार योजना पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि फिलहाल महिलाओं को 10,000 रुपये दिया जाएगा, लेकिन बाद में समीक्षा करने के बाद आपको पैसा खाते में नहीं आएगा, इसलिए इस भ्रम में नहीं रहें।

उन्होंने लोगों से आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपील की। नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि बिहार में किसी भी ब्लॉक ऑफिस में चले जाइए, बिना घूस दिए काम नहीं होता। उन्होंने लोगों से कहा कि आप ही लोग दिल पर हाथ रखकर कहिए, क्या कोई काम बिना पैसे दिए होता है? लगातार नौजवानों पर लाठी बरसाई जा रही है, महंगाई बढ़ गई है और जनता को ठगने का काम मोदी-नीतीश की सरकार कर रही है। उन्होंने ऐसी सरकार को बदलने का आह्वान किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह बयान महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को 'डुप्लीकेट मुख्यमंत्री' बताया।
तेजस्वी यादव ने बिहार के विकास पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि बिहार को एक ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो विकास कर सके।
महिला रोजगार योजना पर तेजस्वी का क्या विचार था?
उन्होंने इस योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं को दिए जाने वाले पैसे का कोई भरोसा नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले