11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उधमपुर पुलिस ने नशा तस्करों की 2 करोड़ की संपत्ति अटैच की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उधमपुर पुलिस ने नशा तस्करों की 2 करोड़ की संपत्ति अटैच की?

सारांश

उधमपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों की 2 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अटैच किया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई है। जानिए इस मामले के बारे में और क्या कुछ नया सामने आया है।

मुख्य बातें

उधमपुर पुलिस ने 2 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अटैच किया।
यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है।
आरोपियों की संपत्तियों में मकान और जमीन शामिल हैं।
इस साल कुल संपत्तियों की कीमत 21.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
पुलिस ने विस्तृत वित्तीय जांच की है।

उधमपुर, 27 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर की उधमपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े आरोपियों की करीब 2 करोड़ रुपए की चल एवं अचल संपत्तियां अटैच की हैं। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ) के तहत की गई है। दोनों मामलों की रिपोर्ट थाना रिहंबल में दर्ज है।

पहले मामले में उधमपुर के शंकर नगर, वार्ड नंबर-17 निवासी शक्ति सिंह की करीब 1.30 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को अटैच किया गया है। अटैच की गई संपत्ति में एक पक्का रिहायशी मकान और 1 कनाल जमीन शामिल है, जो खसरा नंबर 491/593 के तहत शंकर नगर, जिला उधमपुर में स्थित है।

दूसरे मामले में कौशल शर्मा उर्फ बिरूनिवासी कंबल डंगा की करीब 70 लाख रुपए की चल और अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। इसमें एक पक्का मकान और 1 कनाल जमीन शामिल है, जो खसरा नंबर 618, कंबल डंगा, जिला उधमपुर में स्थित है। इसके अलावा बोलेरो गाड़ी को भी कुर्क किया गया है।

पुलिस जांच के दौरान की गई विस्तृत वित्तीय जांच और बैकवर्ड लिंक विश्लेषण में यह स्पष्ट हुआ कि इन संपत्तियों को नशा तस्करी से कमाए गए अवैध पैसों से खरीदा गया था। इसी आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने कुर्की के आदेश जारी किए। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

उधमपुर पुलिस के अनुसार इस साल अब तक एनडीपीएस मामलों में अटैच की गई संपत्तियों की कुल कीमत 21.5 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

कानून प्रवर्तक एजेंसियों का यह प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे एक सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम माना जा सकता है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उधमपुर पुलिस ने किस अधिनियम के तहत संपत्तियां अटैच की हैं?
उधमपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ) के तहत संपत्तियां अटैच की हैं।
कितनी संपत्तियां अटैच की गई हैं?
लगभग 2 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं।
कौन से आरोपी शामिल हैं?
आरोपियों में शक्ति सिंह और कौशल शर्मा उर्फ बिरूनिवासी कंबल डंगा शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले