29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

उत्तर प्रदेश सरकार का राहत पैकेज: आपदाओं के शिकारों के लिए 46.28 करोड़ रुपये की सहायता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
उत्तर प्रदेश सरकार का राहत पैकेज: आपदाओं के शिकारों के लिए 46.28 करोड़ रुपये की सहायता

सारांश

उत्तर प्रदेश सरकार ने आपदाओं से प्रभावित परिवारों और कृषकों के लिए 46.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की है। यह सहायता 24 घंटे के भीतर प्रभावितों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य बातें

राहत राशि: ४६.२८ करोड़ रुपये प्रभावित परिवारों के लिए: २४ घंटे के भीतर सहायता पहुंचाने का निर्देश ओलावृष्टि प्रभावित: १७.९५ करोड़ रुपये अग्निकांड प्रभावित: ६.३२ करोड़ रुपये अन्य आपदाओं के लिए: २२.१७ हजार रुपये

लखनऊ, १३ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में विभिन्न प्राकृतिक और आकस्मिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों और कृषकों को त्वरित राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रमुख सचिव राजस्व, अपर्णा यू ने सभी जनपदों के लिए कुल ४६ करोड़ २८ लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि जारी की है।

उन्होंने जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि २४ घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों तक यह सहायता हर हाल में पहुंचाई जाए। जारी की गई धनराशि का वर्गीकरण करते हुए बताया गया है कि ओलावृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए १७ करोड़ ९५ लाख रुपये, अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के लिए ६ करोड़ ३२ लाख रुपये और अन्य विभिन्न आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए २२ करोड़ १७ हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि सीधे संबंधित जनपदों को उपलब्ध करा दी गई है, जिससे राहत वितरण में किसी प्रकार की देरी न हो।

प्रमुख सचिव राजस्व ने हाल के दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है और किसी भी स्थिति में राहत कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नुकसान का आकलन तेजी से पूर्ण करें और पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से सहायता उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही उन्होंने यह निर्देश दिया कि यदि किसी जनपद में उपलब्ध धनराशि अपर्याप्त हो, तो तत्काल अतिरिक्त बजट की मांग शासन को भेजी जाए, ताकि राहत कार्य बाधित न हों।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित परिवारों और किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करना उसकी प्राथमिकता है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों प्रभावित परिवारों और कृषकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि एक सकारात्मक पहल है। सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई इस संकट में महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह राहत पैकेज किसके लिए है?
यह राहत पैकेज प्राकृतिक और आकस्मिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों और कृषकों के लिए है।
राहत राशि किस प्रकार वितरित की जाएगी?
सरकार ने निर्देश दिया है कि यह राशि २४ घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाए।
क्या कुछ जनपदों में धनराशि अपर्याप्त हो सकती है?
यदि किसी जनपद में धनराशि अपर्याप्त हो, तो अतिरिक्त बजट की मांग शासन को भेजी जाएगी।
सरकार का इस पहल पर क्या दृष्टिकोण है?
सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करना उसकी प्राथमिकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले