28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 ने छात्रों को इनोवेशन की नई दिशा दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 ने छात्रों को इनोवेशन की नई दिशा दी?

सारांश

दिल्ली कैंट के केंद्रीय विद्यालय संख्या 2 में आयोजित 'विकसित भारत बिल्डथॉन 2025' में छात्रों ने अपने नवाचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाना है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की।

मुख्य बातें

छात्रों का नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद मिल रही है।
प्रदर्शित तकनीकी पहलें समाज की समस्याओं को हल करने में सहायक हो सकती हैं।
शिक्षा मंत्री ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
यह कार्यक्रम वोकल फॉर लोकल की थीम पर आधारित है।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली कैंट के केंद्रीय विद्यालय संख्या 2 में सोमवार को “विकसित भारत बिल्डथॉन 2025” के तहत एक शानदार स्कूल नवाचार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिक्षा मंत्रालय और अटल इनोवेशन मिशन (नीति आयोग) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के छात्रों ने ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘स्वदेशी’ और ‘समृद्ध भारत’ की थीम पर आधारित अपनी नवीन परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कई ऐसी तकनीकी पहलें और प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए, जो समाज की समस्याओं का समाधान करने में सहायक बन सकते हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह देश की सबसे बड़ी बिल्डथॉन 2025 है। अब तक लगभग 23 लाख छात्र इसमें भाग ले चुके हैं और 10 लाख शिक्षक मेंटर के रूप में जुड़े हैं। हमारा लक्ष्य 2040 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। बच्चों के इनोवेशन से ही देश आगे बढ़ेगा। नई पीढ़ी में ‘जॉब क्रिएटर’ बनने की भावना तेजी से बढ़ रही है, जो भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी।'

अंबू सेवा टीम के एक छात्र ने राष्ट्र प्रेस से खास बातचीत में बताया, 'हमारी अंबू सेवा पहल आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए समर्पित है। अक्सर एम्बुलेंस ट्रैफिक में फंस जाती हैं जिससे देरी होती है और कई बार मरीज की जान चली जाती है। हमने एक ऐसा समाधान विकसित किया है, जो एक किलोमीटर के दायरे में लोगों को सूचना देता है कि पीछे से एम्बुलेंस आ रही है। इससे लेन को समय रहते क्लियर किया जा सकता है।'

वहीं एक अन्य छात्र ने अपने ‘जिख्यात’ प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि यह बच्चों के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट का विचार उन्हें तब आया जब उनके प्रिंसिपल ने कक्षा के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट तैयार किया था।

छात्रा स्‍नेहा ने बताया कि उनके समूह ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत एक पर्यावरण हितैषी परियोजना तैयार की है। उन्होंने कहा, 'हमने नर्सरी में प्लास्टिक के गमलों के बदले कोकोनट (नारियल के खोल) से बने बायोडिग्रेडेबल गमले तैयार किए हैं। इससे प्लास्टिक के उपयोग में कमी आएगी और पर्यावरण को लाभ होगा। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए हम एक वेबसाइट भी बना रहे हैं।'

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि 'विकसित भारत बिल्डथॉन 2025' जैसे कार्यक्रमों से छात्रों की रचनात्मकता को न केवल प्रोत्साहित किया जा रहा है, बल्कि यह देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह बच्चों को एक नई दिशा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद कर रहा है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 क्या है?
यह एक कार्यक्रम है जो छात्रों के नवाचार और तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाना और छात्रों को अपने विचारों को प्रस्तुत करने का प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करना है।
कार्यक्रम में कितने छात्रों ने भाग लिया?
अब तक लगभग 23 लाख छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले