10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह?

सारांश

लोकसभा के मानसून सत्र में आए व्यवधानों के बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। क्या सरकार इस बार विपक्ष की आवाज सुनेगी? जानिए पूरी रिपोर्ट में।

मुख्य बातें

राजनाथ सिंह ने विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा का आश्वासन दिया।
लोकसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित हुई।
विपक्ष ने आत्मरक्षा पर सवाल उठाए।
सरकार ने सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के लिए तत्परता दिखाई।
सदन में संवाद की आवश्यकता।

नई दिल्ली, 21 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा के मानसून सत्र में सोमवार को बार-बार व्यवधान देखने को मिला। विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर तुरंत चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा। पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे तक।

हंगामे के बावजूद, केंद्र सरकार ने कहा कि वह विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को आश्वासन दिया कि सरकार पहलगाम हमले सहित राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर विस्तृत बहस के लिए पूरी तरह तत्पर है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सांसदों को भरोसा दिलाता हूं कि सुरक्षा से जुड़े किसी भी मुद्दे पर, चाहे चर्चा कितनी भी लंबी क्यों न हो, हम पूरी तरह से चर्चा के लिए तैयार हैं। जब भी स्पीकर समय देंगे, हम चर्चा में भाग लेंगे।

यह बात उन्होंने उस समय कही जब विपक्षी सांसदों ने पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसद में गैरहाजिरी पर सवाल उठाए।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दोपहर 2:30 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक होगी, जिसमें चर्चा के लिए मुद्दों की सूची तय की जाएगी।

रिजिजू ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में यह तय हुआ था कि इस सत्र में ज्यादा से ज्यादा चर्चा होनी चाहिए। सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष के सांसद सदन के वेल में आकर विरोध कर रहे हैं। सत्र के पहले ही दिन इस तरह का विरोध करना ठीक नहीं है। अगर किसी को कोई मुद्दा उठाना है तो उसे नियमों के तहत चर्चा करनी चाहिए।

इससे पहले, स्पीकर ओम बिरला ने शुरुआती व्यवधान के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा, तो ओम बिरला की गैरमौजूदगी में पीठासीन जगदंबिका पाल को सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए फिर से स्थगित करनी पड़ी।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस बार भी सरकार ने विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा जताई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई सरकार इन मुद्दों को गंभीरता से लेगी या सिर्फ दिखावे के लिए चर्चा करेगी। देश की सुरक्षा और विपक्ष के सवालों पर एक ठोस संवाद आवश्यक है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या राजनाथ सिंह ने विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा की बात कही?
जी हां, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के सभी मुद्दों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है।
सदन की कार्यवाही क्यों स्थगित हुई?
सदन की कार्यवाही विपक्ष की नारेबाजी के कारण दो बार स्थगित करनी पड़ी।
क्या सरकार और विपक्ष में संवाद होगा?
सरकार ने चर्चा के लिए तैयार होने की बात कही है, अब देखना है कि क्या संवाद होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले