26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुख्यमंत्री योगी ने बांग्लादेश की घटना पर विपक्ष के मौन पर किया करारा प्रहार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुख्यमंत्री योगी ने बांग्लादेश की घटना पर विपक्ष के मौन पर किया करारा प्रहार?

सारांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में दलित हिंदू युवक की हत्या पर विपक्ष की चुप्पी को लेकर तीखी आलोचना की। उनका कहना है कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण विपक्ष ऐसे मुद्दों पर मौन है। क्या यह हमारी सुरक्षा और मानवाधिकारों के लिए खतरा नहीं है?

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में दलित हिंदू युवक की हत्या की निंदा की।
विपक्ष की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए गए।
तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है।
बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का विरोध होना चाहिए।
प्रदेश से बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बाहर करने की बात की गई।

लखनऊ, २४ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर बोलते हुए विपक्ष को जमकर घेरा

मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश में हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वहां एक दलित हिंदू युवक की हत्या हुई है, लेकिन विपक्ष चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि जो दल गाजा जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकालते हैं, वही बांग्लादेश या पाकिस्तान में हिंदुओं और सिखों पर हो रहे अत्याचार पर मौन धारण कर लेते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम बताया और कहा कि किसी निर्दोष हिंदू या दलित पर अत्याचार स्वीकार्य नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में एक दलित हिंदू नौजवान की हत्या कर दी गई, लेकिन विपक्ष के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। जबकि यही लोग गाजा पट्टी के मुद्दे पर आंसू बहाते हैं। उस नौजवान की हत्या पर आपकी जुबानें सिल गईं, क्योंकि आप दलित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह आपकी तुष्टिकरण की नीति की सच्चाई को दिखाता है।

सीएम योगी ने कहा कि अगर बांग्लादेश और पाकिस्तान नहीं बने होते, तो इस तरह से हिंदुओं को नहीं जलाया जाता। अगर कोई ऐसा करता, तो उसकी क्या दुर्गति होती, यह सभी जानते हैं। यह हमारी सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं और आप लोग कुछ नहीं बोलते, लेकिन गाजा के मुद्दे पर कैंडल मार्च निकालते हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू मारे जाते हैं, तो आपके मुंह बंद हो जाते हैं। यही आपकी सच्चाई है।

उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित होना चाहिए और यह प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष की ओर से आना चाहिए। हम इस घटना की निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम प्रदेश से बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, तो उनके समर्थन में आप लोग खड़े न हों, क्योंकि उनमें से बहुत से लोगों के वोट आपने बनवाए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों ने कई लोगों के आधार कार्ड भी बनवाने का पाप किया है। इन सभी बातों को ध्यान में रखा जाएगा। एक-एक चीज की जांच होगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारे ही देश में रहकर हमारे लोगों के खिलाफ अपराध करना और बाहर निर्दोष हिंदुओं व सिखों पर अत्याचार करना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो मानवाधिकारों की रक्षा और साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए चिंताजनक है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेश में दलित हिंदू युवक की हत्या के बारे में क्या जानकारी है?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हुई इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम बताया है।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष की चुप्पी पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि विपक्ष गाजा जैसे मुद्दों पर विरोध करता है, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के अत्याचार पर मौन रहता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले