मॉर्गन स्टेनली ने 2,500 कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान: जानें वजह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मॉर्गन स्टेनली ने 2,500 कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान: जानें वजह

सारांश

मॉर्गन स्टेनली ने हाल ही में 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की है। जानें इसकी वजहें और क्या है इसके पीछे की रणनीति।

मुख्य बातें

मॉर्गन स्टेनली ने 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की है।
यह छंटनी कंपनी की बदलती प्राथमिकताएं के कारण हुई है।
छंटनी इंस्टिट्यूशनल सिक्योरिटीज , वेल्थ मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट में की गई है।
एआई को इस छंटनी का मुख्य कारण नहीं बताया गया है।
कंपनी ने पिछले साल भी कर्मचारियों की छंटनी की थी।

नई दिल्ली, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका की नामी निवेश बैंकिंग कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने अपने वैश्विक कर्मचारियों में से लगभग 2,500 लोगों की छंटनी करने का निर्णय लिया है। यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 3 प्रतिशत है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह छंटनी मार्च की शुरुआत से प्रारंभ हुई है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े सुधारों के कारण नहीं की गई है, बल्कि इसके पीछे कंपनी की बदलती व्यवसायिक प्राथमिकताएं, वैश्विक स्तर पर नई लोकेशन रणनीति और कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा जैसे कारण बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह छंटनी बैंक के तीन प्रमुख डिवीजन- इंस्टिट्यूशनल सिक्योरिटीज, वेल्थ मैनेजमेंट, और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट- में की गई है। इससे फ्रंट-ऑफिस, राजस्व से जुड़े पदों और बैक-ऑफिस भूमिकाओं पर असर पड़ा है, हालांकि वित्तीय सलाहकारों को इस निर्णय से बाहर रखा गया है।

फिलहाल, मॉर्गन स्टेनली ने इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। पिछले वर्ष वसंत में कंपनी ने लगभग 2,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

रोचक बात यह है कि यह छंटनी ऐसे समय में हुई है जब कंपनी ने 2025 में रिकॉर्ड 70.6 अरब डॉलर की सालाना आय दर्ज की है। वहीं, वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय में 47 प्रतिशत की तेज वृद्धि देखी गई। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के 40 से अधिक देशों में कुल 82,992 कर्मचारी कार्यरत थे।

हाल ही में जारी अपनी एक रिपोर्ट में मॉर्गन स्टेनली ने कहा था कि नौकरियों पर एआई का दीर्घकालिक असर उतना गंभीर नहीं हो सकता जितना लोग मान रहे हैं। कंपनी के अनुसार कुछ नौकरियां ऑटोमेट होंगी, लेकिन अधिकांश कर्मचारी पूरी तरह बेरोजगार नहीं होंगे। कई लोग नए प्रकार की नौकरियों में शिफ्ट हो सकते हैं, जिनमें से कुछ भूमिकाएं अभी अस्तित्व में भी नहीं हैं। बैंक का मानना है कि एआई काम करने के तरीके को बदलेगा, लेकिन नौकरियों को पूरी तरह खत्म नहीं करेगा।

इसी बीच, जैक डोर्सी द्वारा स्थापित भुगतान कंपनी ब्लॉक ने भी हाल ही में एआई से जुड़े बदलावों के चलते अपने कर्मचारियों की संख्या लगभग आधी करने की योजना बनाई है। कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या 10,000 से घटाकर करीब 6,000 करने की सोच रही है।

टेक उद्योग के कई विशेषज्ञों का मानना है कि कंप्यूटर आधारित अधिकांश व्हाइट-कॉलर नौकरियां अगले 12 से 18 महीनों में ऑटोमेशन की ओर बढ़ सकती हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेजन ने भी अपने रोबोटिक्स डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसमें कम से कम 100 व्हाइट-कॉलर नौकरियां प्रभावित हुई हैं। इससे पहले जनवरी में कंपनी ने लगभग 16,000 नौकरियों में कटौती की थी।

वहीं, अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल भी अपने एआई डेटा सेंटर क्षमता बढ़ाने के लिए 20,000 से 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है।

राष्ट्र प्रेस

डीबीपी/

संपादकीय दृष्टिकोण

कंपनी ने एआई को इसका मुख्य कारण नहीं बताया है। यह स्पष्ट है कि वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में कंपनियां अपने कार्यबल का पुनर्गठन कर रही हैं।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मॉर्गन स्टेनली ने कितने कर्मचारियों की छंटनी की है?
मॉर्गन स्टेनली ने लगभग 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की है।
इस छंटनी का मुख्य कारण क्या है?
छंटनी कंपनी की बदलती व्यावसायिक प्राथमिकताओं और कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा के कारण की गई है।
क्या यह छंटनी एआई की वजह से हुई है?
नहीं, कंपनी ने कहा है कि यह छंटनी एआई से जुड़ी सुधार प्रक्रियाओं के कारण नहीं की गई है।
कौन से डिवीजन में छंटनी की गई है?
छंटनी बैंक के इंस्टिट्यूशनल सिक्योरिटीज, वेल्थ मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट डिवीजन में की गई है।
क्या वित्तीय सलाहकारों पर असर पड़ा है?
नहीं, इस निर्णय से वित्तीय सलाहकारों को बाहर रखा गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले