2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभांशु शुक्ला की सफलता पर बधाई दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभांशु शुक्ला की सफलता पर बधाई दी?

सारांश

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम मिशन-4 में अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर सुरक्षित वापसी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी। यह उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

मुख्य बातें

शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित वापसी ने भारत को गर्वित किया।
एक्सिओम मिशन-4 ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दिया।
भारत का अंतरिक्ष अन्वेषण एक नया मील का पत्थर है।
राष्ट्रपति और अन्य नेताओं ने शुभांशु को बधाई दी।
ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया में लैंड किया।

नई दिल्ली, 15 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम मिशन-4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की है। उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हार्दिक बधाई दी है।

इस मिशन ने भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण और वैश्विक सहयोग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभांशु शुक्ला का स्वागत करते हुए कहा, "ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी पर हार्दिक स्वागत है। एक्सिओम मिशन-4 में उनकी भूमिका ने भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण और विज्ञान-प्रौद्योगिकी में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए नया मील का पत्थर स्थापित किया है। इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को मेरी बधाई।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शुभांशु की उपलब्धि की सराहना की और कहा, "शुभांशु शुक्ला, घर वापसी पर हार्दिक स्वागत। आपकी उपलब्धि पर हमें गर्व है। आपको और आपकी पूरी टीम को बधाई, साथ ही आपके परिवार को शुभकामनाएं।"

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित वापसी ऐतिहासिक है। यह भारत के गौरवशाली इतिहास को और मजबूत करता है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री अब अंतरिक्ष की यात्रा कर सुरक्षित लौट रहे हैं, यह गर्व का क्षण है। आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा।"

बता दें कि शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री 20 दिन बाद स्पेस से पृथ्वी पर लौट आए हैं। 23 घंटे के सफर के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया के समुद्र में लैंड किया।

वहीं, स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "ड्रैगन कैप्सूल के सुरक्षित उतरने की पुष्टि हो गई है। पृथ्वी पर आपका स्वागत है!"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भारत का अंतरिक्ष अन्वेषण केवल तकनीकी उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय पहचान और वैश्विक सहयोग का प्रतीक भी है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफलता ने देश को गर्वित किया है और यह संकेत है कि हम भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभांशु शुक्ला ने कब अंतरिक्ष यात्रा की?
उन्होंने एक्सिओम मिशन-4 के तहत अपनी यात्रा पूरी की।
कौन से नेताओं ने शुभांशु को बधाई दी?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , ममता बनर्जी और सम्राट चौधरी ने बधाई दी।
ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कहाँ लैंड हुआ?
कैलिफोर्निया के समुद्र में लैंड हुआ।
मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
यह भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण और वैश्विक सहयोग में एक नया कीर्तिमान स्थापित करना था।
शुभांशु की वापसी का महत्व क्या है?
यह भारत के गौरवशाली इतिहास को और मजबूत करता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले