1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशेज से पहले क्रिस वोक्स की रिकवरी सही दिशा में है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशेज से पहले क्रिस वोक्स की रिकवरी सही दिशा में है?

सारांश

क्रिस वोक्स ने अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया पर अपडेट दिया है। जानें कि एशेज से पहले उनकी रिकवरी कैसी चल रही है और उनकी भविष्य की योजनाएं क्या हैं। क्या वह जल्दी खेल में वापसी कर पाएंगे?

मुख्य बातें

क्रिस वोक्स की चोट से रिकवरी अच्छी चल रही है।
उन्हें अब स्लिंग की आवश्यकता नहीं है।
वोक्स ने भारत के खिलाफ 11 विकेट लिए थे।
एशेज सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी।
वोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर उत्कृष्ट रहा है।

नई दिल्ली, 14 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में क्रिस वोक्स को चोट लग गई थी। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर को शुरू होने वाली एशेज सीरीज से पहले वोक्स ने अपनी रिकवरी के बारे में जानकारी दी है।

लंदन में खेले गए टेस्ट के दौरान वोक्स के बाएं कंधे में चोट आई थी, जिसके कारण अंतिम दिन उन्हें स्लिंग पहनकर बल्लेबाजी करनी पड़ी।

यह वह समय था जब इंग्लैंड जीत के बेहद करीब था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम ने पांचवें दिन मुकाबला हार दिया। इस तरह से सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई।

हालांकि, अब वोक्स को स्लिंग की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने 'द हंड्रेड' के दौरान 'स्काई स्पोर्ट्स' से कहा, "मुझे अब स्लिंग की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि अब मैं अपने कंधे को बेहतर तरीके से हिला सकता हूं। मैं रिहैब पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करूंगा और कंधे को मजबूत करूंगा। फिलहाल सर्जरी की जरूरत नहीं है, लेकिन देखते हैं क्या होगा।"

इससे पहले वोक्स ने बताया था कि वह चोट से उबरने के लिए सर्जरी और रिहैब में से किसी एक विकल्प पर विचार कर रहे थे।

भारत के खिलाफ इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में, वोक्स ने 52.18 की औसत से 11 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने कुल 181 ओवर गेंदबाजी की और 1,086 रन दिए।

उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो उन्होंने 62 मैचों में 29.61 की औसत से 192 विकेट लिए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक के साथ 2,034 रन हैं। वहीं, 122 वनडे मैचों में उन्होंने 173 विकेट और 1,524 रन बनाए हैं।

इसके अलावा, वोक्स ने इंग्लैंड के लिए 33 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 26.52 की औसत से 31 विकेट लिए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब वे टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्रिस वोक्स ने कब चोट लगाई थी?
क्रिस वोक्स को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में चोट लगी थी।
वोक्स की रिकवरी की स्थिति क्या है?
वोक्स ने बताया है कि अब उन्हें स्लिंग की आवश्यकता नहीं है और वह रिहैब पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
वोक्स ने टेस्ट सीरीज में कितने विकेट लिए?
वोक्स ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 11 विकेट लिए।
एशेज सीरीज कब शुरू होगी?
एशेज सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी।
क्रिस वोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर कैसा रहा है?
वोक्स ने 62 टेस्ट मैचों में 192 विकेट लिए हैं और 2,034 रन बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले