31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरियाणा के शाह हुसैन ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरियाणा के शाह हुसैन ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता?

सारांश

हरियाणा के युवा वेटलिफ्टर शाह हुसैन ने यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर सभी का ध्यान खींचा। 88 किलोग्राम वर्ग में उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। यह प्रतियोगिता 24-30 अगस्त तक गुजरात में चल रही है। जानिए इस युवा खिलाड़ी की कहानी और उनकी मेहनत के बारे में।

मुख्य बातें

शाह हुसैन ने 88 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
उन्होंने कुल 267 किलोग्राम वजन उठाया।
यह प्रतियोगिता 24-30 अगस्त तक गुजरात में चल रही है।
नूंह में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
खेल स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं।

नूंह, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के प्रतिभाशाली वेटलिफ्टर शाह हुसैन ने यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अपनी क्षमता साबित की है। शाह हुसैन ने 88 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतकर न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 24-30 अगस्त तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की जा रही है।

शाह हुसैन ने कुल 267 किलोग्राम भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 115 किलोग्राम, जबकि क्लीन एंड जर्क में 152 किलोग्राम वजन उठाया। इसी के साथ शाह ने कनाडा के वेटलिफ्टर को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने शाह हुसैन की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, "नूंह जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है। रेसलिंग, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, एथलेटिक्स और क्रिकेट में हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं। भले ही हमारे पास वेटलिफ्टिंग कोच नहीं है, लेकिन इसके बावजूद हमने शानदार प्रदर्शन किया।"

उन्होंने आगे कहा, "यूथ कॉमनवेल्थ में हमारे दो खिलाड़ी गए थे, जिनमें से एक का चयन भारतीय टीम में हुआ, जिसने अहमदाबाद में आयोजित यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। यह हमारे लिए गर्व की बात है।"

नूंह के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर प्रदीप मलिक ने कहा, "हरियाणा से कई खिलाड़ियों ने नेशनल लेवल पर मेडल जीते हैं। हाल ही में शाह हुसैन ने गोल्ड मेडल जीता है। हम खेलों को एक करियर के रूप में देखते हैं। इसके साथ ही खेल स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। हम चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा लोग फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ें।"

जिले के लोग शाह हुसैन के स्वागत और सम्मान समारोह की तैयारियों में जुट गए हैं, ताकि इस युवा खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया जा सके।

खेल प्रेमी आबिद हुसैन ने बताया कि शाह हुसैन 3 सितंबर को अपने घर लौटेंगे। उनके सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन होगा। आबिद हुसैन का मानना है कि नूंह मेवात क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम शाह हुसैन जैसी युवा प्रतिभाओं को पहचानें और उनकी उपलब्धियों को सराहें। यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। हमें अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शाह हुसैन ने किस भार वर्ग में गोल्ड जीता?
शाह हुसैन ने 88 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
शाह हुसैन ने कुल कितना वजन उठाया?
शाह हुसैन ने कुल 267 किलोग्राम वजन उठाया।
यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की जा रही है?
यह प्रतियोगिता गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की जा रही है।
क्या नूंह में वेटलिफ्टिंग की प्रतिभा है?
हाँ, नूंह जिले में वेटलिफ्टिंग और अन्य खेलों में प्रतिभा की कमी नहीं है।
शाह हुसैन कब अपने घर लौटेंगे?
शाह हुसैन 3 सितंबर को अपने घर लौटेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 4 दिन पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले