3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: तीसरी बार पहली गेंद पर आउट हुए फिल साल्ट, शर्मनाक रिकॉर्ड बना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: तीसरी बार पहली गेंद पर आउट हुए फिल साल्ट, शर्मनाक रिकॉर्ड बना

सारांश

गुवाहाटी में आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है। आरसीबी के फिल साल्ट ने तीसरी बार पहली गेंद पर आउट होकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। क्या वे इस बार वापसी कर पाएंगे?

मुख्य बातें

फिल साल्ट तीसरी बार पहली गेंद पर आउट हुए।
आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन में उत्कृष्ट रहा है।
राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीन जीत दर्ज की हैं।

गुवाहाटी, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 16वें मैच में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आमने-सामने हैं। टॉस हारने के बाद, आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। फिल साल्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। साल्ट ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

फिल साल्ट अपने आईपीएल करियर में तीसरी बार मैच की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। इस लीग में सबसे अधिक बार पहली गेंद पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अब उनके नाम है। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने का रिकॉर्ड पार्थिव पटेल (4) के नाम है। वहीं, साल्ट, ड्वेन ब्रावो, पृथ्वी शॉ और केएल राहुल इस शर्मनाक सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

पिछले दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल भी इस मैच में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 7 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या को रवि बिश्नोई ने एक रन पर आउट किया। विराट कोहली अच्छी शुरुआत का लाभ नहीं उठा सके। कोहली ने 16 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। विराट को रवि बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड किया।

आरसीबी की टीम में इस मैच में एक बदलाव किया गया है। जोश हेजलवुड पूरी तरह से फिट होकर प्लेइंग इलेवन में लौट आए हैं। उन्हें जैकब डफी की जगह शामिल किया गया है। वहीं, आरआर ने भी अपनी अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। राजस्थान रॉयल्स ने तुषार देशपांडे को आराम देते हुए बृजेश शर्मा को मौका दिया है। इस सीजन में आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने इस सीजन खेले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स भी आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक बना चुकी है। टीम ने इस सीजन में खेले अपने सभी 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल साल्ट ने कितनी बार पहली गेंद पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया?
फिल साल्ट ने आईपीएल में तीसरी बार पहली गेंद पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है।
आईपीएल 2026 में आरसीबी का प्रदर्शन कैसा रहा है?
आरसीबी ने इस सीजन में अब तक खेले दोनों मैचों में जीत हासिल की है।
राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में कैसा रहा है?
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में खेले अपने सभी तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले