3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: टिम डेविड ने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ा, सहवाग और साल्ट को छोड़ा पीछे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: टिम डेविड ने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ा, सहवाग और साल्ट को छोड़ा पीछे

सारांश

आईपीएल 2026 के 26वें मैच में टिम डेविड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया। जानें इस खास मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

टिम डेविड ने 560 गेंदों में एक हजार रन पूरे किए।
उन्होंने ट्रेविस हेड और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा।
आरसीबी ने शानदार शुरुआत की।
फिल साल्ट ने 63 रन बनाए।
दोनो टीमें बिना बदलाव के खेल रही हैं।

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से होने जा रहा है। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर एक विशेष उपलब्धि हासिल की है।

टिम डेविड ने आईपीएल में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह इस लीग में गेंदों के मामले में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 560 गेंदों का सामना करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। आंद्रे रसेल के नाम सबसे कम गेंदों में एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है, जिन्होंने 545 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

टिम डेविड ने इस संदर्भ में ट्रेविस हेड, फिल साल्ट, हेनरिक क्लासन और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। हेड ने 575 गेंदों में एक हजार रन बनाए थे, जबकि साल्ट ने भी इसी संख्या में यह उपलब्धि हासिल की थी। सहवाग ने 604 गेंदों में एक हजार रन बनाए थे।

हालांकि, टिम डेविड अपनी पारी में कुछ खास नहीं कर सके और 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इस पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। टॉस हारने के बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और उनकी शुरुआत शानदार रही। विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 52 रन जोड़े। कोहली ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए, जबकि साल्ट ने 38 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। देवदत्त पडिक्कल ने 18 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान रजत पाटीदार 4 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमें इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं कर रही हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

और ऐसे में डेविड का यह रिकॉर्ड महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टिम डेविड ने कितनी गेंदों में एक हजार रन बनाए?
टिम डेविड ने आईपीएल में एक हजार रन 560 गेंदों में पूरे किए।
ट्रेविस हेड ने एक हजार रन कितनी गेंदों में बनाए?
ट्रेविस हेड ने एक हजार रन 575 गेंदों में बनाए।
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कब हो रहा है?
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच 18 अप्रैल को हो रहा है।
बेंगलुरु में यह मैच कहाँ खेला जा रहा है?
यह मैच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
टिम डेविड की पारी में कितने चौके और छक्के थे?
टिम डेविड की पारी में 3 चौके और 1 छक्का था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले