29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

लुक वुड: आईपीएल का स्तर इंटरनेशनल क्रिकेट के बराबर है

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
लुक वुड: आईपीएल का स्तर इंटरनेशनल क्रिकेट के बराबर है

सारांश

लुक वुड, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज, आईपीएल को इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे करीब मानते हैं। उनका मानना है कि आईपीएल में खेलना उनका सपना है, और उन्होंने युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा की भी सराहना की।

मुख्य बातें

लुक वुड का मानना है कि आईपीएल का स्तर इंटरनेशनल क्रिकेट से बहुत करीब है।
उन्होंने कहा कि गुजरात टाइटंस में शामिल होना उनके लिए खास अनुभव है।
नई गेंद से स्विंग करना उनकी प्रमुख ताकत है।
टीम में माहौल बहुत सकारात्मक है, जो खिलाड़ियों को सहज बनाता है।
युवाओं की प्रतिभा की सराहना करना महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे लुक वुड का मानना है कि इस लीग का स्तर इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे करीब है। गुजरात टाइटंस के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और इसमें खेलना उनका बचपन से सपना रहा था। वुड को गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में 75 लाख की बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया है।

लुक वुड ने 'राष्ट्र प्रेस' से बातचीत में कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है, लेकिन आईपीएल में खेलना उनके लिए बेहद खास है। वुड ने बताया कि उन्होंने दुनिया की कई टी20 लीग में हिस्सा लिया है, लेकिन आईपीएल का अनुभव अनोखा होता है। यहां के खिलाड़ी, पिच और मुकाबले का स्तर अन्य लीगों की तुलना में कहीं ज्यादा ऊंचा है।

लुक वुड ने यह भी माना कि आईपीएल में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और कभी-कभी अपने खेल से सभी को चौंका देते हैं। उन्होंने युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का उदाहरण दिया और उन्हें बेहतरीन टैलेंट बताया। वुड ने गुजरात टाइटंस के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि टीम का माहौल शानदार है। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल होते ही उन्हें अपनापन महसूस हुआ। इस फ्रेंचाइजी का अपने खिलाड़ियों का ध्यान रखना और हर चीज को प्रोफेशनल तरीके से मैनेज करना उन्हें बहुत पसंद है। इस वजह से खिलाड़ी मैदान पर और बाहर दोनों जगह सहज महसूस करते हैं।

अपने खेल की बात करते हुए वुड ने कहा कि नई गेंद से स्विंग कराना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। बचपन से ही वह इस कौशल पर काम कर रहे हैं और अब यह उनकी आदत बन चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने अपनी गेंदबाजी को बेहतर किया है। खासकर, उन्होंने अपनी इनस्विंग यॉर्कर पर काफी मेहनत की है।

वुड ने बताया कि भारतीय पिचों को समझने में गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा उनकी काफी मदद कर रहे हैं। वुड ने कहा कि उन्होंने भारतीय सरजमीं पर ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है और वह परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं। पावरप्ले में गेंदबाजी की रणनीति पर वुड ने कहा कि हर मैच और पिच के हिसाब से योजना बदलती है। उन्होंने अर्शदीप सिंह और मिचेल स्टार्क का उदाहरण देते हुए कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अक्सर शुरुआत में फुल लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, ताकि स्विंग का लाभ उठाया जा सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक अवसर है। उनकी बातें इस बात की पुष्टि करती हैं कि आईपीएल में प्रतिस्पर्धा का स्तर अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट के समकक्ष है।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लुक वुड किस टीम के लिए खेलते हैं?
लुक वुड गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं।
लुक वुड का आईपीएल में अनुभव कैसा है?
लुक वुड का मानना है कि आईपीएल का अनुभव अन्य टी20 लीगों से अलग है।
लुक वुड की गेंदबाजी की ताकत क्या है?
लुक वुड की सबसे बड़ी ताकत नई गेंद से स्विंग कराना है।
गुजरात टाइटंस में लुक वुड को किस तरह का माहौल मिला?
लुक वुड ने कहा कि टीम का माहौल बहुत अच्छा है और उन्होंने अपनापन महसूस किया।
लुक वुड ने किस युवा खिलाड़ी की तारीफ की?
लुक वुड ने युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा की तारीफ की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले