3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शेख जायद स्टेडियम में मोहम्मद नबी ने तूफान मचाया, आखिरी 10 गेंदों पर बनाए 43 रन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शेख जायद स्टेडियम में मोहम्मद नबी ने तूफान मचाया, आखिरी 10 गेंदों पर बनाए 43 रन?

सारांश

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मोहम्मद नबी ने अपने तूफानी प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी दो ओवरों में उन्होंने अद्वितीय बल्लेबाजी की, जिससे अफगानिस्तान ने अपने स्कोर को 293 तक पहुँचाया। आइए जानते हैं इस मैच के कुछ रोचक तथ्य।

मुख्य बातें

मोहम्मद नबी ने अंतिम ओवरों में अद्भुत बल्लेबाजी की।
अफगानिस्तान ने कुल 293 रन बनाए।
इब्राहिम जादरान ने 95 रन की पारी खेली।
मोहम्मद नबी ने 62 रन बनाए और नाबाद रहे।
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में संघर्ष किया।

अबू धाबी, 14 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला गया। इस मैच के आखिरी दो ओवरों में मोहम्मद नबी का तूफानी प्रदर्शन देखने को मिला। नबी की धमाकेदार बल्लेबाजी ने बांग्लादेश के खेमे में दहशत फैला दी और अफगान क्रिकेट प्रेमियों को उत्साहित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 48 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। नबी की उपस्थिति के साथ अंतिम दो ओवरों में अफगानिस्तान ने अधिकतम रन बनाने की कोशिश की, लेकिन शायद नबी ने भी नहीं सोचा होगा कि वे स्कोर को 249 से 293 तक पहुंचा देंगे।

49वें ओवर की पहली दो गेंदों पर 1 रन बने। इसके बाद नाहिद राणा चोट के कारण गेंदबाजी से हट गए। मेंहदी हसन मिराज ने गेंदबाजी की। मिराज ने ओवर की तीसरी वैध गेंद फेंकी, जिस पर नबी ने छक्का3 वाइड फेंके। चौथी और पांचवीं वैध गेंदों पर नबी ने फिर से छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर 1 रन लिया।

49वें ओवर में कुल 25 रन बने, जिसमें 5 वाइड गेंदें थीं।

50वां ओवर हसन महमूद लेकर आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर नबी ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर रन नहीं बना, चौथी गेंद वाइड थी, चौथी वैध गेंद पर छक्का4-4 रन आए। आखिरी ओवर में कुल 19 रन बने।

इस प्रकार आखिरी दो ओवर में 44 और आखिरी 10 गेंदों पर 43 रन बने। इनमें से 38 रन नबी के बल्ले से आए।

मोहम्मद नबी ने 37 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

अफगानिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 111 गेंदों पर 2 छक्के और 7 चौके की मदद से 95 रन की पारी खेली और रन आउट हुए। वह अपने शतक का मौका चूक गए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 रन की पारी खेली।

संपादकीय दृष्टिकोण

मोहम्मद नबी का प्रदर्शन दर्शाता है कि कैसे एक खिलाड़ी की मेहनत और साहस पूरी टीम की जीत में बदल सकता है। उनका यह तूफानी खेल न केवल अफगानिस्तान के लिए गर्व की बात है, बल्कि सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोहम्मद नबी ने कितने रन बनाए?
मोहम्मद नबी ने 37 गेंदों पर 62 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल थे।
अफगानिस्तान ने कुल कितने रन बनाए?
अफगानिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए।
बांग्लादेश के खिलाफ यह मैच कहाँ खेला गया?
यह मैच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले