10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांग्लादेश से हार के बाद आईसीसी ट्रॉफी चुराने का इरादा है? कामरान अकमल का तंज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांग्लादेश से हार के बाद आईसीसी ट्रॉफी चुराने का इरादा है? कामरान अकमल का तंज

सारांश

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालिया हार ने एक बार फिर ध्यान खींचा है। पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर ट्रॉफी चोरी का आरोप लगाया है। क्या क्रिकेट की इस स्थिति को सुधारने का कोई उपाय है?

मुख्य बातें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक है।
कामरान अकमल ने पीसीबी के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में पाकिस्तान ने 2-1 से हार का सामना किया।
क्रिकेट में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को ढाका में खेले गए तीसरे वनडे में हार के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से गंवा दी। अब टीम एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर है।

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर भी कटाक्ष किया है।

कामरान अकमल ने पाकिस्तान में क्रिकेट से जुड़े एक टीवी शो में कहा, "पाकिस्तान टीम की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि नीदरलैंड भी हमें हरा सकती है। नीदरलैंड के खिलाड़ी भी सोच रहे होंगे कि अगर उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलने का मौका मिले, तो वे हमें हराने में सफल हो सकते हैं। हमारी स्थिति बहुत गिर गई है। खुदा के लिए पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में विचार करें। आपने अपने क्रिकेट का मजाक बना दिया है।"

कामरान अकमल यहीं नहीं रुके। उन्होंने मोहसिन नकवी पर तंज करते हुए कहा, "क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चुराने का इरादा है?" दरअसल, एशिया कप 2025 में, भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीते थे। भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे, जिसके बाद से उन पर ट्रॉफी चोरी करने का आरोप लगता रहा है। यह पहली बार है जब किसी बड़े पाकिस्तानी क्रिकेटर ने नकवी पर ट्रॉफी चोरी का आरोप लगाया है।

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में खराब प्रदर्शन के चलते बाहर हुई पाकिस्तान टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश आई थी। पहले और तीसरे वनडे में हार के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से गंवा दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ कितने वनडे मैच खेले?
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले, जिसमें से उसे 2 में हार का सामना करना पड़ा।
कामरान अकमल ने मोहसिन नकवी पर क्या आरोप लगाए?
कामरान अकमल ने मोहसिन नकवी पर ट्रॉफी चोरी का आरोप लगाया है।
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्थिति क्या है?
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्थिति गंभीर बनी हुई है, और टीम आलोचकों के निशाने पर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले