11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

रिंकू सिंह के पिता का आकस्मिक निधन, यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने जताया शोक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रिंकू सिंह के पिता का आकस्मिक निधन, यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने जताया शोक

सारांश

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का आकस्मिक निधन हो गया है। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने इस पर शोक प्रकट किया। रिंकू के पिता कैंसर से जूझ रहे थे।

मुख्य बातें

रिंकू सिंह के पिता का आकस्मिक निधन हुआ।
वह कैंसर से जूझ रहे थे।
यूपीसीए सचिव ने शोक प्रकट किया।
रिंकू की शादी तय थी और वह आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुने गए थे।

कानपुर, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता का शुक्रवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। इस दुखद समाचार पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है।

गुप्ता ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा, "रिंकू सिंह के पिता का असामयिक निधन बहुत ही दुखद है। उनकी उम्र अधिक नहीं थी। वह कैंसर से जूझ रहे थे। भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और पूरे परिवार को इस कठिन समय में सहन शक्ति प्रदान करे। यूपीसीए के सभी सदस्य इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरी उनसे बात नहीं हुई है। शांति पाठ या तेरहवीं जिस दिन होगी, हम सभी वहां जाएंगे और उनसे मिलेंगे। यह हानि अपूरणीय है, लेकिन खेल के क्षेत्र से जुड़ी हुई लोगों की मानसिकता मजबूत होती है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि रिंकू बहुत जल्दी इस दुख से उबर जाएंगे।"

गुप्ता ने कहा, "परिवार में खुशियों का समय चल रहा था। उनकी शादी तय हो गई थी। वह आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।"

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने भी रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "मैं इस कठिन समय में बीसीसीआई की तरफ से रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

रिंकू के पिता, खानचंद सिंह, लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तबियत खराब होने पर उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शुक्रवार सुबह 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई में हुए मैच से पहले अपने बीमार पिता को देखने के लिए नोएडा आए थे। वह मैच से पहले टीम से जुड़े थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो भारतीय टीम के उभरते सितारे हैं, अब इस कठिन समय में अपने परिवार के साथ हैं। यह घटना खेल की दुनिया और उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रिंकू सिंह के पिता का क्या कारण था निधन?
रिंकू सिंह के पिता कैंसर से पीड़ित थे और उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रिंकू सिंह कब अपने पिता को देखने के लिए नोएडा आए?
रिंकू सिंह अपने पिता को देखने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले नोएडा आए थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले