रिंकू सिंह के पिता की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक, अस्पताल में भर्ती

Click to start listening
रिंकू सिंह के पिता की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक, अस्पताल में भर्ती

सारांश

रिंकू सिंह के पिता खानचंद की स्थिति गंभीर है, उन्हें सीसीयू में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी हालत नाजुक है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

Key Takeaways

  • रिंकू सिंह के पिता की तबीयत बेहद गंभीर है।
  • उन्हें सीसीयू में भर्ती किया गया है।
  • डॉक्टरों की टीम उनकी 24 घंटे निगरानी कर रही है।
  • रिंकू सिंह अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हैं।
  • परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं और प्रार्थना कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी हालत नाजुक है और उन्हें अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, खानचंद इस समय मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी सांस लेने की प्रक्रिया को मशीन के माध्यम से नियंत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही, उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी यानी डायलिसिस की प्रक्रिया दी जा रही है। यह उपचार तब दिया जाता है जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए कृत्रिम सहायता की जरूरत होती है।

डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है। मेडिकल बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक है और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया जा रहा है और सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। कुछ समय उनके साथ बिताने के बाद वे टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए वापस लौट गए। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि रिंकू लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और अपने पिता के स्वास्थ्य की हर जानकारी ले रहे हैं।

इधर, अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बीते कुछ घंटों में खानचंद की स्थिति में और भी गंभीर हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।

इस बीच क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों ने भी रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Point of View

NationPress
27/02/2026

Frequently Asked Questions

रिंकू सिंह के पिता की तबीयत कैसी है?
खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर है और उन्हें सीसीयू में भर्ती किया गया है।
खानचंद को किस प्रकार का उपचार मिल रहा है?
उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट और डायलिसिस की प्रक्रिया दी जा रही है।
रिंकू सिंह अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में क्या कर रहे हैं?
रिंकू लगातार डॉक्टरों से संपर्क में हैं और अपने पिता की सेहत की अपडेट ले रहे हैं।
खानचंद की स्थिति में क्या बदलाव आया है?
बीते कुछ घंटों में उनकी स्थिति और गंभीर हुई है। अगले 24 से 48 घंटे महत्वपूर्ण हैं।
क्या रिंकू सिंह वापस लौट गए हैं?
हाँ, रिंकू ने अपने पिता के साथ कुछ समय बिताने के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए वापस लौट गए।
Nation Press