रिंकू सिंह भारतीय टीम में शामिल होंगे, पिता के निधन के बाद बीसीसीआई ने दी जानकारी

Click to start listening
रिंकू सिंह भारतीय टीम में शामिल होंगे, पिता के निधन के बाद बीसीसीआई ने दी जानकारी

सारांश

रिंकू सिंह शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ेंगे, पिता के निधन के बाद। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने दी जानकारी। भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से है, जीत जरूरी है।

Key Takeaways

  • रिंकू सिंह शनिवार को टीम इंडिया से जुड़ेंगे।
  • पिता का निधन लिवर कैंसर से हुआ।
  • भारतीय टीम का मुकाबला वेस्टइंडीज से है।
  • टी20 विश्व कप में रिंकू का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है।
  • बीसीसीआई ने रिंकू के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

नई दिल्ली, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी दी है कि रिंकू सिंह शनिवार को टीम इंडिया से जुड़ेंगे। शुक्रवार की सुबह रिंकू के पिता खान चंद सिंह का निधन हो गया। रिंकू के पिता लंबे समय से लिवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। भारतीय टीम को सुपर-8 राउंड के महत्वपूर्ण मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज से टकराना है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने राष्ट्र प्रेस को बताया कि रिंकू सिंह कोलकाता में शनिवार को टीम से जुड़ेंगे। रिंकू के पिता की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उनके निधन से पहले उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिता के अंतिम संस्कार के लिए रिंकू चेन्नई से सुबह 5 बजे रवाना हुए थे।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के प्रमुख प्रेम मनोहर गुप्ता ने क्रिकेटर के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। परिवार में हाल ही में खुशियों का माहौल था और रिंकू की शादी भी तय हुई थी। ऐसे समय में यह नुकसान और अधिक दुखद है। पूरा यूपीसीए रिंकू और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।"

बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर रिंकू के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, "रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुःख हुआ। इस कठिन समय में रिंकू और उनके परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान शिव उन्हें इस कठिनाई में मजबूत रहने की शक्ति दें।"

रिंकू का प्रदर्शन अब तक टी20 विश्व कप में खास नहीं रहा है। पांच पारियों में उन्होंने केवल 24 रन बनाए हैं। रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे थे। उनकी जगह संजू सैमसन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था।

भारतीय टीम को रविवार को 'करो या मरो' मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ना है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सूर्या की सेना को हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। सुपर-8 राउंड के पहले मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए 72 रनों से जीत दर्ज की।

Point of View

NationPress
25/04/2026

Frequently Asked Questions

रिंकू सिंह के पिता का निधन कब हुआ?
रिंकू सिंह के पिता का निधन शुक्रवार, 27 फरवरी को हुआ।
रिंकू सिंह कब टीम इंडिया से जुड़ेंगे?
रिंकू सिंह शनिवार, 28 फरवरी को टीम इंडिया से जुड़ेंगे।
भारत का अगला मुकाबला कब है?
भारत का अगला मुकाबला रविवार, 29 फरवरी को वेस्टइंडीज से है।
रिंकू सिंह का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन कैसा रहा है?
रिंकू सिंह ने अब तक पांच पारियों में केवल 24 रन बनाए हैं।
रिंकू सिंह की जगह किसने खेला?
रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था।
Nation Press