9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

संजीव सैमसन ने साझा किया कोच गंभीर का जिम्बाब्वे मैच के लिए तैयार रहने का संदेश

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
संजीव सैमसन ने साझा किया कोच गंभीर का जिम्बाब्वे मैच के लिए तैयार रहने का संदेश

सारांश

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। संजीव सैमसन ने फाइनल में शानदार बल्लेबाज़ी की और कोच गौतम गंभीर के प्रेरणादायक संदेश का जिक्र किया। जानें इस जीत की कहानी।

मुख्य बातें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने जीता।
संजीव सैमसन का फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन।
कोच गौतम गंभीर का प्रेरणादायक मार्गदर्शन।
संजू का प्लेयर ऑफ द सीरीज बनना।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया।

अहमदाबाद, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीम इंडिया ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से पराजित किया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के नायक संजीव सैमसन रहे। संजू ने फाइनल में 46 गेंदों में 89 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोच गौतम गंभीर ने उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए तैयार रहने की सलाह दी थी।

संजू सैमसन ने खिताबी मुकाबले में जीत के बाद जियोस्टार से कहा, "मैं जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले जिम में कोच गौतम गंभीर से मिला था, और वहीं उन्होंने मुझसे कहा, 'संजू, तैयार रहो, तुम अगला मुकाबला खेलने वाले हो।' मैं 100 प्रतिशत तैयार था। मैंने मन में सोचा, हां, अब बात करते हैं, मैं इसी का इंतजार कर रहा था।"

संजू ने कहा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए अपने साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं एक बात आपको ईमानदारी से बताना चाहता हूं कि मुझे स्क्वॉड में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना पसंद नहीं है। जब हम किसी मकसद के लिए मिलकर लड़ते हैं, तो मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं।"

सैमसन ने कहा कि न्यूजीलैंड श्रृंखला के दौरान वह हर समय यही सोचते रहे कि वह टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। उन्होंने कहा, "जब मैं टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था, तो मेरा प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। हालांकि, जब मौका आया, तो हम सभी एक चीज के लिए लड़ रहे थे और वह था वर्ल्ड कप। मुझे खुशी है कि अंत में चीजें हमारे पक्ष में रहीं।"

संजू सैमसन ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए महज 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। संजू ने तेज़ी से बल्लेबाज़ी करते हुए खिताबी मुकाबले में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 46 गेंदों में 89 रन बनाए। इसी तरह, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी सैमसन शानदार लय में दिखे और उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए थे। इस प्रतियोगिता में खेले गए 5 मैचों में संजू सैमसन ने 199 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाज़ा गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

दोनों ही महत्वपूर्ण रहे हैं। यह एक ऐसा पल है जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज होगा।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीम इंडिया ने कब टी20 वर्ल्ड कप जीता?
टीम इंडिया ने 9 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता।
संजीव सैमसन ने फाइनल में कितने रन बनाए?
संजीव सैमसन ने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रन बनाए।
कोच गौतम गंभीर ने संजीव सैमसन को क्या सलाह दी थी?
कोच गौतम गंभीर ने संजीव सैमसन से कहा था कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए तैयार रहें।
संजीव सैमसन को किस खिताब से नवाजा गया?
संजीव सैमसन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब मिला।
फाइनल में भारत ने किसे हराया?
फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले