26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या <b>द हंड्रेड</b> में <b>हिल्टन</b> ने खेली तूफानी पारी, <b>ब्रेव्स</b> की रोमांचक जीत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या <b>द हंड्रेड</b> में <b>हिल्टन</b> ने खेली तूफानी पारी, <b>ब्रेव्स</b> की रोमांचक जीत?

सारांश

क्या हिल्टन की धूमधड़ाका पारी ने साउदर्न ब्रेव्स को वेल्श फायर के खिलाफ जीत दिलाई? जानें इस रोमांचक मैच के सभी महत्वपूर्ण क्षण और आंकड़े।

मुख्य बातें

हिल्टन कार्टराइट की शानदार पारी ने मैच को रोमांचक बना दिया।
जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाज़ी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
साउदर्न ब्रेव्स की टीम ने एक कठिन परिस्थिति में जीत हासिल की।

नई दिल्ली, 20 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। साउदर्न ब्रेव्स ने वेल्श फायर के खिलाफ द हंड्रेड 2025 के 21वें मैच को चार रन से अपने नाम किया। यह इस सीजन ब्रेव्स की तीसरी जीत थी, जबकि वेल्श फायर को चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी साउदर्न ब्रेव्स की टीम 100 गेंदों में आठ विकेट खोकर 129 रन बना सकी।

टीम 8 रन पर ल्यूस डू प्लूय (2) का विकेट गंवा चुकी थी। कुछ देर बाद जेसन रॉय (4) भी चलते बने। टीम ने 39 के स्कोर पर जेम्स कोल्स (4) का विकेट भी गंवा दिया था।

यहां से कप्तान जेम्स विंस ने लॉरी इवांस के साथ चौथे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। इवांस टीम के खाते में 8 रन जोड़कर आउट हुए, जबकि विंस ने 26 गेंदों में 29 रन की पारी खेली।

हिल्टन कार्टराइट सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 19 गेंदों में 51 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें पांच छक्के और दो चौके शामिल थे।

विपक्षी टीम की ओर से डेविड पायने, मैट हैनरी और क्रिस ग्रीन ने दो-दो शिकार किए, जबकि अजीत डेल और पॉल वॉल्टर ने एक-एक विकेट चटकाया।

इसके जवाब में वेल्श फायर निर्धारित 100 गेंदों के खेल में 8 विकेट गंवाकर 125 रन ही बना सकी।

इस टीम को सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। जॉनी बेयरस्टो ने स्टीव स्मिथ के साथ 12 गेंदों में 24 रन जोड़े। बेयरस्टो 10 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद ल्यूक वेल्स ने 9, जबकि स्टीव स्मिथ ने 13 रन बनाते हुए टीम के स्कोर को 46 रन तक पहुंचाया।

टॉम कोहलर-कैडमोर ने 28 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, जबकि सैफ जैब ने 19 गेंदों में 21 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

साउदर्न ब्रेव्स की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट झटके, जबकि जेम्स कोल्स और क्रेग ओवरटन ने दो-दो विकेट हासिल किए। इनके अलावा क्रिस जॉर्डन को एक सफलता हाथ लगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां उन्होंने एक कठिन परिस्थिति में भी शानदार प्रदर्शन किया। हिल्टन की पारी ने न केवल मैच का रुख बदला, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

द हंड्रेड में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
हिल्टन कार्टराइट ने 19 गेंदों में 51 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए।
साउदर्न ब्रेव्स की जीत का मुख्य कारण क्या था?
हिल्टन की ताबड़तोड़ पारी और जोफ्रा आर्चर की गेंदबाज़ी ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले