8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 2026 में दुनियाभर के देशों में चुनाव होंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2026 में दुनियाभर के देशों में चुनाव होंगे?

सारांश

जानें 2026 में विभिन्न देशों में होने वाले महत्वपूर्ण चुनावों के बारे में। इस वर्ष विश्व के कई देशों में चुनावों का आयोजन होगा, जो वैश्विक राजनीति को प्रभावित कर सकता है। क्या आपके देश में भी चुनाव होने वाले हैं? जानें विस्तार से।

मुख्य बातें

2026 में विभिन्न देशों में चुनाव होंगे।
इन चुनावों का वैश्विक राजनीति पर असर पड़ेगा।
अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, और यूरोप में महत्वपूर्ण चुनाव होंगे।
इन चुनावों से लोकतंत्र की मजबूती को बढ़ावा मिलेगा।
आपके देश में भी चुनावों का आयोजन हो सकता है।

नई दिल्ली, 2 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। 2025 में कई देशों में राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा। अनेक देशों में सरकारों का पतन हुआ, वहीं कुछ देशों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव के बाद नई सरकारों का गठन हुआ। कई देशों में सरकारें अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं। आइए जानते हैं कि इस वर्ष किन-किन देशों में चुनाव होंगे।

2026 में युगांडा में जनवरी, पुर्तगाल में जनवरी, बेनिन में जनवरी (आम चुनाव), कोस्टा रिका में फरवरी, थाईलैंड में फरवरी, बांग्लादेश में फरवरी, नेपाल में मार्च, वियतनाम में 15 मार्च, और कांगो गणराज्य में 22 मार्च को आम चुनाव या राष्ट्रपति या संसदीय चुनाव होने जा रहा है।

इसके अलावा लीबिया में अप्रैल के मध्य, पेरू में 12 अप्रैल, बेनिन में 12 अप्रैल (राष्ट्रपति चुनाव), साइप्रस में 24 मई, कोलंबिया में 31 मई, इथियोपिया में 1 जून, अर्मेनिया में 7 जून, अल्जीरिया में जून और आइसलैंड में भी जून में आम चुनाव या राष्ट्रपति या संसदीय चुनाव होने वाला है।

जाम्बिया में 13 अगस्त, हैती में 30 अगस्त, स्वीडन में 13 सितंबर, मोरक्को में सितंबर, और रूस में 20 सितंबर को आम चुनाव होगा।

ब्राजील में 4 अक्टूबर, इजरायल में 27 अक्टूबर, बुल्गारिया में नवंबर, डेनमार्क में 31 अक्टूबर, गाम्बिया में 5 दिसंबर, दक्षिण सूडान में 22 दिसंबर और न्यूजीलैंड में 19 दिसंबर तक आम चुनाव या राष्ट्रपति या मध्यावधि चुनाव होने वाला है।

अफ्रीकी देशों में:

यूगांडा- राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव 15 जनवरी 2026

इथियोपिया- आम (संसदीय) चुनाव 1 जून 2026

मोरक्को- संसदीय आम चुनाव सितंबर 2026 में

साओ टोम एंड प्रिंसिपे- संसदीय चुनाव सितंबर 2026

दक्षिणी सूडान- पहला राष्ट्रीय चुनाव 22 दिसंबर 2026

लैटिन अमेरिकी देशों में:

कोस्टा रिका- आम चुनाव 1 फरवरी 2026

कोलम्बिया- विधान सभा चुनाव 8 मार्च 2026, राष्ट्रपति चुनाव 31 मई 2026

पेरू- आम/राष्ट्रपति चुनाव 12 अप्रैल 2026, रनऑफ 7 जून 2026

बोलिविया- उप-राष्ट्रीय चुनाव (कुछ भागों में) 22 अप्रैल 2026; रनऑफ 19 अप्रैल 2026

ब्राजील- आम चुनाव 4 अक्टूबर 2026 (राष्ट्रपति/संसद), रनऑफ 25 अक्टूबर 2026

हैती- आम चुनाव 30 अगस्त 2026, रनऑफ 6 दिसंबर 2026

बहमास- आम चुनाव 2026

यूरोपीय देशों में:

बोस्निया और हर्जेगोविना- संसदीय/राष्ट्रपति चुनाव अक्टूबर 2026

साइप्रस- संसदीय चुनाव मई 2026

आर्मेनिया- संसदीय चुनाव जून 2026

लातविया- संसदीय चुनाव अक्टूबर 2026

रूस- संसदीय चुनाव 20 सितंबर 2026

एशिया और अन्य क्षेत्रों:

थाईलैंड- आम चुनाव 8 फरवरी 2026

पेलेटीन/स्थानीय चुनाव (प्रशासनिक स्तर)- अप्रैल 2026 में

दक्षिण कोरिया- स्थानीय चुनाव 3 जून 2026

ताइवान- स्थानीय चुनाव 28 नवंबर 2026

अमेरिका- मध्यावधि चुनाव 3 नवंबर 2026 (सभी प्रतिनिधि सभा, सीनेट के कुछ हिस्से और राज्य/स्थानीय कार्यालय)

जाम्बिया- आम चुनाव 13 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2026 में कौन से देशों में चुनाव होंगे?
2026 में युगांडा, पुर्तगाल, बेनिन, कोस्टा रिका, थाईलैंड, बांग्लादेश, नेपाल समेत कई देशों में चुनाव होंगे।
भारत में 2026 में चुनाव होंगे?
भारत में 2026 में विधान सभा चुनाव होंगे, लेकिन इसकी तारीखें अभी तय नहीं की गई हैं।
बाहरी देशों के चुनावों का भारत पर क्या असर होता है?
बाहरी देशों में होने वाले चुनावों का भारत की विदेश नीति और व्यापारिक संबंधों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले