सोमनाथ मंदिर लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ: PM मोदी 11 मई को होंगे शामिल, लिखा भावपूर्ण लेख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई 2026 को गुजरात के सोमनाथ में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर उन्होंने 8 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक विस्तृत लेख साझा किया, जिसमें सोमनाथ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया गया है। उन्होंने लिखा कि यह अवसर स्मरण कराता है कि इस पावनस्थल की रक्षा और पुनर्निर्माण के लिए देश की कई पीढ़ियों ने निरंतर संघर्ष किया।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व और हजार वर्षों की स्मृति
मोदी ने अपने लेख में उल्लेख किया कि 2026 की शुरुआत में उन्हें सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला, जो मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। उन्होंने इसे मंदिर के शाश्वत और अविनाशी होने का उत्सव बताया। उन्होंने लिखा,