क्या अजीत भारती ने सीजेआई पर अभद्र टिप्पणी की? पूछताछ के बाद बोले, 'मैं सकुशल हूं।'

Click to start listening
क्या अजीत भारती ने सीजेआई पर अभद्र टिप्पणी की? पूछताछ के बाद बोले, 'मैं सकुशल हूं।'

सारांश

नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अजीत भारती से सीजेआई पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ की। अजीत ने कहा कि उनका कोई उद्देश्य नहीं था और वो पुलिस को आश्वासन देने के बाद रिहा कर दिए गए। क्या बात है? जानिए इस विवाद के बारे में।

Key Takeaways

अजीत भारती ने सीजेआई पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने उनकी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लिया। अजीत ने आश्वासन दिया कि वह विवादित पोस्ट डिलीट करेंगे।

नोएडा, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अजीत भारती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। नोएडा पुलिस ने मंगलवार को उनसे देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति गवई पर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ की।

यह कार्रवाई नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने अजीत भारती को पूछताछ के लिए बुलाया और करीब एक घंटे तक उनसे विस्तृत पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, अजीत भारती ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने सीजेआई पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की थी।

इसके अलावा, उन्होंने अपने एक वीडियो में भी सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को लेकर कई तरह के विवादित और अपमानजनक बयान दिए थे। इस पर कई यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायतों के बाद नोएडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अजीत भारती को पूछताछ के लिए तलब किया।

थाने में हुई पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनसे उनके बयान और विवादित पोस्ट को लेकर सवाल किए। पूछताछ के दौरान अजीत भारती ने स्वीकार किया कि उन्होंने संबंधित पोस्ट किया था और यह भी कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना आहत करना नहीं था।

अजीत भारती ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ''मैं सकुशल हूं। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, कोई कस्टडी नहीं। आप लोग चिंतित न हों। ये पत्रकार जीवन का एक अंग है।''

उन्होंने पुलिस को यह भी आश्वासन दिया कि वह अपना विवादित ट्वीट और संबंधित वीडियो डिलीट कर देंगे ताकि किसी प्रकार का विवाद और न बढ़े। करीब एक घंटे तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने अजीत भारती को रिहा कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच जारी रखने की बात कही है।

अधिकारियों के अनुसार, अगर आगे किसी प्रकार की शिकायत या साक्ष्य सामने आते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि अजीत भारती सोशल मीडिया पर अपने तीखे और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर राजनीतिक, सामाजिक और न्यायिक मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं, जिनमें कई बार तीखापन देखने को मिलता है। इस बार सीजेआई पर की गई टिप्पणी ने उन्हें कानूनी दायरे में ला दिया है।

नोएडा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों या संस्थाओं के खिलाफ अभद्र भाषा या भ्रामक टिप्पणी करने से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Point of View

NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

अजीत भारती को पुलिस ने क्यों बुलाया?
अजीत भारती को सीजेआई पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
क्या अजीत भारती को गिरफ्तार किया गया?
नहीं, अजीत भारती को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।
अजीत भारती ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि उनका कोई उद्देश्य नहीं था और वे सकुशल हैं।
Nation Press