5 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बरेली में मौलाना तौकीर रजा सहित 10 पर मुकदमा दर्ज हुआ है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बरेली में मौलाना तौकीर रजा सहित 10 पर मुकदमा दर्ज हुआ है?

सारांश

बरेली में मौलाना तौकीर रजा और उनके साथियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है।

मुख्य बातें

मौलाना तौकीर रजा पर गंभीर आरोप हैं।
पीड़िता ने धमकियों का सामना किया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
मामला जमीन हड़पने से संबंधित है।
पीड़िता के पिता की हालत गंभीर है।

बरेली, 13 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान, उनके बहनोई मोहसिन रजा सहित कुल 10 व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता वादिया लाएवा ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनकी जमीन हड़पने की योजना बना रहे थे और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने हथियार दिखाकर उनके घर में घुसकर उन्हें और उनके परिवार को डराया-धमकाया। इसके अलावा, उनकी मां के साथ छेड़छाड़ करने और लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया। मानसिक प्रताड़ना और लगातार दबाव के कारण पीड़िता के पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बरेली पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि शनिवार को वादिया लाएवा, पुत्री शाकिर बेग, निवासी रहपुरा चौधरी बरेली ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनके पिता काफी वृद्ध हैं और बीमार रहते हैं। इन्हीं परिस्थितियों का लाभ उठाकर मौलाना तौकीर रजा और उनके बहनोई मोहसिन रजा के साथ साजिश करके वादिया के चाचा शारिक बेग, तौफीक बेग, शाहिद बेग, शाकिर बेग एवं शादिक बेग आदि द्वारा वादिया के पिता की जमीन जबरन अपने नाम कराने के उद्देश्य से उन्हें हथियारों से भयभीत करते हुए जान से मारने की गंभीर धमकियां दी गईं। मौलाना तौकीर रजा के बहनोई मोहसिन रजा खान, इकराम बेग व विक्की ने उनके घर में घुसकर पुनः जान से मारने की धमकी दी और वादिया की माता के साथ छेड़खानी की एवं उनकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया।

पुलिस ने कहा कि एफआईआर में उल्लेख है कि इन लोगों के अत्याचारों से परेशान होकर उनके पिता ने गुरुवार को आत्महत्या के लिए जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जो अभी भी उपचाराधीन हैं। उल्लेख किया गया है कि उनके पिता पिछले करीब 7 वर्षों से मौलाना तौकीर रजा और उसके बहनोई मोहसिन रजा व इकराम बेग के अत्याचारों को सहन कर रहे हैं, लेकिन पैसे वाले लोग होने के कारण उनका सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं।

प्रेस नोट में आगे कहा गया कि उपरोक्त प्रकरण में वादिया लाएवा, पुत्री शाकिर बेग की लिखित सूचना पर थाना इज्जतनगर बरेली में मौलाना तौकीर रजा और उनके बहनोई मोहसिन रजा सहित 10 अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां कानून का राज होना चाहिए, वहीं दूसरी ओर, लोगों का मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के मामलों में उचित जांच और कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
RashtraPress
5 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मौलाना तौकीर रजा पर क्या आरोप हैं?
उन्हें और उनके साथियों पर जमीन हड़पने और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पीड़िता ने क्या कहा?
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं।
क्या पुलिस ने कोई कार्रवाई की है?
हाँ, पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया है।
इस मामले में कितने लोग शामिल हैं?
इस मामले में कुल 10 लोग शामिल हैं।
क्या पीड़िता के पिता की स्थिति गंभीर है?
जी हां, पीड़िता के पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उनकी हालत गंभीर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले