31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' फ्लॉप हो गई? : शाहनवाज हुसैन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' फ्लॉप हो गई? : शाहनवाज हुसैन

सारांश

बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' पर भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा केवल टिकट की चाह रखने वालों का जमावड़ा है। क्या सच में इस यात्रा को आम जनता ने नकार दिया है?

मुख्य बातें

राहुल गांधी की यात्रा पर जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है।
भाजपा ने यात्रा को फ्लॉप बताया है।
एनडीए का सम्मेलन आगामी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

मुजफ्फरपुर, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को उनकी यात्रा को पूरी तरह से फ्लॉप बताया।

भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस और आरजेडी की 'वोटर अधिकार यात्रा' की कड़ी आलोचना की। उन्होंने राष्ट्र प्रेस से कहा, "राहुल गांधी की यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप हो रही है। जहां-जहां पर भी उनकी यात्रा गई है, मैंने वहां जाकर देखा है। राहुल गांधी बुधवार को मुजफ्फरपुर के इलाके में जाएंगे; उसके एक दिन पहले ही मैं यहां पर आया हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं देखता हूं कि इस यात्रा में सिर्फ वही लोग शामिल हो रहे हैं, जिन्हें पार्टी से टिकट लेना है। जो टिकट की इच्छा से ग्रस्त हैं, वही अपने कार्यकर्ताओं को लेकर राहुल गांधी की यात्रा में आ रहे हैं। बिहार की आम जनता ने उनकी इस यात्रा को पूरी तरह से नकार

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, "राहुल गांधी की यात्रा केवल पब्लिसिटी पाने के लिए हो रही है। कभी मखाने के खेत में जाते हैं तो कभी बुलेट चलाने लगते हैं। बुलेट चलाते समय भी कोई व्यक्ति आता है और उन्हें पप्पी देकर चला जाता है। उनकी यात्रा ऐसे ही चल रही है।"

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के शामिल होने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "यात्रा में कोई भी शामिल हो जाए, इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है।"

शाहनवाज हुसैन ने कहा, "बिहार में एनडीए का बहुत बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है और उसमें लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। हमारे पार्टी के नेता जगह-जगह जाकर विपक्ष को एक्सपोज कर रहे हैं। एनडीए के सम्मेलन में सभी पार्टियां इकट्ठा होकर आ रही हैं। बिहार में चाहे कोई कितनी भी यात्रा कर ले, यहां एनडीए की ही सरकार बनने वाली है।"

—राष्ट्र प्रेस

एससीएच/विपुल

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि राजनीतिक यात्रा और रैलियों की सफलता आम जनता की भागीदारी पर निर्भर करती है। अगर जनता का समर्थन नहीं है, तो यात्रा का कोई महत्व नहीं रह जाता।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या 'वोटर अधिकार यात्रा' सफल है?
भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के अनुसार, यह यात्रा सफल नहीं है।
राहुल गांधी का उद्देश्य क्या है?
राहुल गांधी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और चुनावी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले