26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार विधानसभा के नए सत्र के शेड्यूल का ऐलान हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार विधानसभा के नए सत्र के शेड्यूल का ऐलान हुआ?

सारांश

बिहार विधानसभा का नया सत्र 1 से 5 दिसंबर तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्रियों ने शपथ ली है। नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। जानें सत्र की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

बिहार विधानसभा का नया सत्र 1 से 5 दिसंबर तक होगा।
नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया।
अध्यक्ष का चुनाव 2 दिसंबर को होगा।
राज्यपाल का अभिभाषण 3 दिसंबर को होगा।
5 दिसंबर को विनियोग विधेयक पर मतदान होगा।

पटना, 25 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में नई सरकार का गठन संपन्न हो चुका है। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य 26 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए जदयू के नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। अब बिहार विधानसभा के नए सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

18वीं बिहार विधानसभा का प्रथम सत्र 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होगा। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव 1 दिसंबर, सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

2 दिसंबर, मंगलवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा। 3 दिसंबर, बुधवार को सुबह 11:30 बजे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों की बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियां सभा पटल पर रखी जाएंगी।

राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर 4 दिसंबर, गुरुवार को वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा। 5 दिसंबर, शुक्रवार को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी।

यह जानना महत्वपूर्ण है कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिले की आलमगंज विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता हैं। विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने महागठबंधन के विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नबीन कुमार को 55,465 वोटों से हराया था। नरेंद्र नारायण यादव को 1,38,401 वोट मिले, जबकि नबीन कुमार ने 82,936 वोट प्राप्त किए। इस सीट पर जन सुराज के सुबोध कुमार सुमन तीसरे नंबर पर रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बिहार विधानसभा का नया सत्र राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह न केवल राज्य की राजनीतिक स्थिरता को दर्शाता है, बल्कि आने वाले चुनावों की दिशा भी तय करेगा। बिहार की राजनीति में नरेंद्र नारायण यादव का प्रोटेम स्पीकर बनना एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा का नया सत्र कब शुरू होगा?
बिहार विधानसभा का नया सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा।
प्रोटेम स्पीकर कौन हैं?
नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।
विधानसभा सत्र में क्या चर्चा होगी?
सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण, अध्यक्ष का चुनाव और विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले