क्या देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को 'बोल बचन भैरवी' कहकर जवाब दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को 'बोल बचन भैरवी' कहकर जवाब दिया?

सारांश

क्या उद्धव ठाकरे की बीजेपी पर की गई आलोचना का देवेंद्र फडणवीस ने दिया चौंकाने वाला जवाब? जानें इस राजनीतिक विवाद की पूरी कहानी और ठाकरे की टिप्पणियों का बीजेपी ने कैसे किया जवाब।

मुख्य बातें

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को एक टिका टिप्पणी करते हुए 'बोल बचन भैरवी' कहा।
उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को चेतावनी दी कि वे उनका नामोनिशान मिटा देंगे।
राम कदम ने उद्धव की टिप्पणियों को सैनिकों का अपमान बताया।

मुंबई, 20 जून (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक जबरदस्त जवाबबीजेपी की आलोचना की थी। देवेंद्र फडणवीस ने उनके इस आलोचनात्मक बयान का जवाब देते हुए उन्हें “बोल बचन भैरवी” कहा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जवाब संक्षिप्त था, लेकिन उन्होंने उद्धव ठाकरे की बात पर सटीक प्रहार किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं बोल बचन भैरवी का जवाब नहीं देता। ये बोल बचन है और मैं इसका जवाब नहीं देता।” देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार (20) को जलगांव के दौरे पर थे, उस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

उद्धव ठाकरे ने शिवसेना पार्टी के वर्षगांठ समारोह में विवादास्पद टिप्पणियां की थीं, जिसमें उन्होंने बीजेपी को चेतावनी दी कि “हम उसका नामोनिशान मिटा देंगे।” उन्होंने कहा, “अगर आप शिवसेना का ब्रांड खत्म करने आए तो हम आपका नामोनिशान मिटा देंगे।”

उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय बीजेपी सरकार पर भी कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा कि “जब से केंद्र में उनकी सरकार आई है, तब से पनौती लगी हुई है।”

उद्धव ठाकरे ने ऑपरेशन सिंदूर, ट्रंप के दावे को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री पर भी हमले किए थे।

हालांकि, बीजेपी ने ठाकरे की टिप्पणियों का उत्तर भी दिया। शुक्रवार को राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाना उन लोगों का अपमान है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, साथ ही उन बहादुर सैनिकों का भी अपमान है जो दिन-रात हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “उद्धव ठाकरे अब पहले वाले उद्धव ठाकरे नहीं रहे, वे अब उद्धव गांधी बन गए हैं।” इसलिए गांधी परिवार की भाषा बोलना उनकी मजबूरी बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि “उद्धव की दिमागी हालत ठीक नहीं लगती, उन्हें अच्छे डॉक्टर और अस्पताल की जरूरत है।”

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह देखना होगा कि जनता इन बयानों पर किस तरह की प्रतिक्रिया देती है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर क्या आरोप लगाए?
उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे शिवसेना का नामोनिशान मिटा देंगे और केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी कटाक्ष किए।
देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को क्या कहा?
देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को 'बोल बचन भैरवी' कहकर जवाब दिया।
राम कदम ने उद्धव ठाकरे की टिप्पणियों पर क्या प्रतिक्रिया दी?
राम कदम ने कहा कि उद्धव ठाकरे की टिप्पणियाँ सैनिकों का अपमान हैं और उन्होंने उनकी मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 घंटे पहले
  2. 10 घंटे पहले
  3. 10 घंटे पहले
  4. 10 घंटे पहले
  5. 11 घंटे पहले
  6. 11 घंटे पहले
  7. 11 घंटे पहले
  8. 12 घंटे पहले