8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

डॉली शर्मा: भाजपा ने पुडुचेरी को केवल जुमलों का सहारा दिया है

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
डॉली शर्मा: भाजपा ने पुडुचेरी को केवल जुमलों का सहारा दिया है

सारांश

कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी दौरे पर भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने राज्य को सिर्फ झूठ और जुमले दिए हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का जनता के साथ गहरा रिश्ता है और वे जल्द ही मेनिफेस्टो जारी करेंगे।

मुख्य बातें

कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने भाजपा पर झूठे वादों का आरोप लगाया।
राहुल गांधी का पुडुचेरी के लोगों के साथ गहरा संबंध है।
महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस ने हमेशा समर्थन दिया है।

पुडुचेरी, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस की नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी दौरे पर राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के प्रति पुडुचेरी के लोगों का एक अलग ही लगाव है। डॉली ने कहा कि राहुल गांधी कल पुडुचेरी के लिए अपने मेनिफेस्टो का अनावरण करेंगे।

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए डॉली शर्मा ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र झूठ और जुमलों से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी भाजपा ने बड़े वादे किए थे। अब फिर से भाजपा एक फेक मेनिफेस्टो के साथ आगे आई है। उन्होंने कहा कि हम जो वादे करते हैं, उन्हें निभाते हैं। पुडुचेरी में जितना भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस सरकार की देन है। भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं।

डॉली शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के प्रति यहाँ की जनता का जो उत्साह है, वह किसी और नेता के लिए नहीं है। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कें बंद कर दी गईं, एंबुलेंस नहीं जा पा रही थीं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों ने देखा कि ये लोग केवल अपने प्रचार में व्यस्त रहते हैं। पुडुचेरी की जनता के लिए इनके पास कोई योजना नहीं है।

महिला आरक्षण विधेयक पर डॉली शर्मा ने कहा कि यदि महिलाओं के लिए सीट बढ़ाई जाती है तो इसका वे स्वागत करेंगी, लेकिन पहले इन लोगों ने एक विशेष सत्र बुलाकर कहा था कि हम महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे। हम सब सोच रहे थे कि ये लोग लोकसभा चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब कई राज्यों में चुनाव हैं, तो फिर से ये लोग महिलाओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

डॉली शर्मा ने कहा कि देश की महिलाओं को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। कांग्रेस की अध्यक्ष महिलाएं रही हैं। कांग्रेस के शासन में स्पीकर महिलाएं रही हैं। कांग्रेस के शासन में पंचायतीराज में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। यदि कोई सच में महिलाओं के बारे में सोचता है, तो वह कांग्रेस पार्टी है। महिलाओं को आगे आना चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि भाजपा पर आरोप है कि वह केवल वादे करती है। यह स्थिति आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी का पुडुचेरी दौरा कब है?
राहुल गांधी का पुडुचेरी दौरा 6 अप्रैल को है, जहां वे मेनिफेस्टो जारी करेंगे।
डॉली शर्मा ने भाजपा पर क्या आरोप लगाए?
डॉली शर्मा ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र झूठ और जुमलों से भरा है और उसने पुडुचेरी को केवल झूठ दिया है।
महिला आरक्षण विधेयक पर डॉली शर्मा का क्या कहना है?
डॉली शर्मा ने कहा कि यदि महिलाओं के लिए सीट बढ़ाई जाती है, तो वे इसका स्वागत करेंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले