क्या गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से किसान भी खुशहाल हुए हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से किसान भी खुशहाल हुए हैं?

सारांश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़े किसानों को योगी सरकार ने 22,029 किसानों को 2,030.29 करोड़ रुपए का मुआवजा देकर खुशहाल बनाया है। जानें इस परियोजना के पीछे की कहानी और किसानों के योगदान के बारे में।

मुख्य बातें

योगी सरकार ने किसानों को सही मुआवजा दिया है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे किसानों की खुशहाली का प्रतीक है।
सरकार की पारदर्शी प्रक्रिया से किसान संतुष्ट हैं।

गोरखपुर, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। योगी सरकार ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की परिकल्पना को साकार करने वाले किसानों को खुशहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस परियोजना के लिए सरकार ने 22,029 किसानों को 2,030.29 करोड़ रुपए की धनराशि का मुआवजा दिया है।

अतः जमीन देने वाले किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के आरंभिक चरण में सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की थी।

जब शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होगा, तब एक बार फिर किसानों के योगदान की चर्चा होगी।

ढांचागत सुविधाओं का विकास हो या औद्योगिकीकरण, जमीन सबसे पहली आवश्यकता है। किसान या भूमि स्वामी तभी अपनी जमीन देते हैं, जब उन्हें सरकार पर विश्वास होता है और सरकार उन्हें जमीन के बदले भरपूर मुआवजा देती है।

विकास कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारस्परिक विश्वास और मुआवजा देने के लिहाज से योगी सरकार बेमिसाल है। मुख्यमंत्री का यह स्पष्ट मानना है कि किसान अन्नदाता होने के साथ विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। विकास कार्यों के लिए भूमि की आवश्यकता होती है, जिसके लिए सरकार किसानों पर निर्भर रहती है।

आज गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का जो शानदार स्वरूप है, वह किसानों द्वारा दी गई जमीनों से ही संभव हो पाया है। गोरखपुर से आजमगढ़ के बीच 91.35 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे के लिए चार जिलों गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ के 172 गांवों के किसानों से 1,148.77 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

किसानों को बेहद पारदर्शी प्रक्रिया के तहत डीबीटी के माध्यम से दो हजार करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा भुगतान किया गया है। वास्तव में इस परियोजना में किसानों ने खुले मन से सरकार का सहयोग किया। किसी गांव में कोई शिकायत आई भी तो उसका संतोषजनक समाधान खुली सुनवाई में किया गया।

किसानों के सहयोगी रवैये को सरकार ने हाथोंहाथ लिया और जनवरी 2020 में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के आरंभिक चरण में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में एक समारोह आयोजित कर जमीन देने वाले 500 किसानों को सम्मानित किया था। इनमें से 40 किसानों को सीएम योगी ने खुद अपने हाथों से सम्मानित किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

विकास के लिए अनिवार्य है। योगी सरकार का यह प्रयास न केवल किसानों के लिए, बल्कि पूरे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे क्यों महत्वपूर्ण है?
यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मददगार साबित होगा।
किसानों को कितना मुआवजा मिला?
किसानों को 2,030.29 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है।
इस परियोजना में कितने किसान शामिल हैं?
इस परियोजना में 22,029 किसान शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस