1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ग्रेटर नोएडा में कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी? 19 प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ग्रेटर नोएडा में कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी? 19 प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

सारांश

ग्रेटर नोएडा में ठंड से राहत के लिए प्राधिकरण ने 19 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। यह कदम खासकर मजदूरों, राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए राहत प्रदान करेगा। जानें उन स्थानों के बारे में जहां अलाव जलाए जा रहे हैं और इस पहल का स्थानीय लोगों पर क्या असर हो रहा है।

मुख्य बातें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 19 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है।
यह कदम ठंड से राहत देने के लिए उठाया गया है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है।

ग्रेटर नोएडा, 15 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। शीत लहर और लगातार गिरते तापमान को ध्यान में रखते हुए, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आम जनता को ठंड से राहत देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार के निर्देश पर, स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 19 प्रमुख और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य ठंड के प्रकोप से राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों और देर रात तक आवाजाही करने वाले लोगों को राहत पहुंचाना है।

प्राधिकरण द्वारा जिन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, उनमें जगत फार्म, परी चौक के पास सूरजपुर-कसना रोड, परी चौक पुलिस चौकी के पास, सूरजपुर एंट्री पॉइंट, एच्छर सेक्टर-36 गेट नंबर-4 के पास शामिल हैं। इसके अलावा अल्फा कमर्शियल बेल्ट में डोमिनोज के पास और एचडीएफसी बैंक के पास, कुलेसरा, कासना, सेक्टर बीटा-1 स्थित सीएम मार्केट, और शारदा अस्पताल के पास भी अलाव जलाए जा रहे हैं।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ओमेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास, दुर्गा टॉकीज रोटरी के पास, दो रैन बसेरा स्थलों पर, और हनुमान मंदिर बिसरख के पास भी अलाव की व्यवस्था की गई है। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में चार मूर्ति चौक, मेट्रो स्टेशन तुगलपुर के पास, और पी-3 गोलचक्कर के पास अलाव जलाए जा रहे हैं। ये सभी स्थान ऐसे हैं, जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही अधिक रहती है और ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जाता है।

प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि सर्दी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है और हालात के अनुसार जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी अलाव जलाने की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशानी में न रहे। स्थानीय लोगों और जरूरतमंदों ने प्राधिकरण की इस पहल का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि अलाव की व्यवस्था से खासकर रात के समय काफी राहत मिल रही है।

प्राधिकरण ने यह भी संकेत दिया है कि सर्दी के मौसम में रैन बसेरों और अन्य राहत उपायों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे हर कोई ठंड की समस्या का सामना कर सके। ऐसे समय में, जब सर्दी की मार बढ़ रही है, यह उपाय निश्चित रूप से सराहनीय है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रेटर नोएडा में अलाव की व्यवस्था कहां की गई है?
ग्रेटर नोएडा में अलाव की व्यवस्था 19 प्रमुख स्थानों पर की गई है, जिनमें जगत फार्म, परी चौक, और ओमेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।
इस पहल का उद्देश्य क्या है?
इस पहल का उद्देश्य ठंड से प्रभावित राहगीरों, मजदूरों, और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले