10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

हरिद्वार में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, सीएम धामी के आदेश से इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
हरिद्वार में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, सीएम धामी के आदेश से इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

सारांश

राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हरिद्वार में अवैध खनन पर सख्त कदम उठाए गए हैं। सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संदिग्ध गतिविधियों के चलते की गई है।

मुख्य बातें

हरिद्वार में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई।
सीएम धामी के आदेश पर सभी पुलिसकर्मी निलंबित।
मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई।
राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने का संकल्प।
अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति।

देहरादून, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत कठोर कदम उठाए हैं। हरिद्वार में अवैध खनन के मामलों पर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने निर्णायक कार्रवाई की है। सीएम धामी के आदेश पर इकबालपुर चौकी के प्रभारी के साथ-साथ समस्त पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

हाल ही में अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो के प्रकाश में आने के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी कर्मचारियों को तात्कालिक प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन के मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता संदिग्ध पाए जाने पर यह कठोर कार्रवाई की गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तुरंत निर्णय लेते हुए चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है और मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी), हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए और दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरिद्वार में अवैध खनन के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?
हरिद्वार में अवैध खनन के मामलों पर सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
क्यों निलंबित किए गए पुलिसकर्मी?
पुलिसकर्मियों की संलिप्तता अवैध खनन में संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया।
इस कार्रवाई का उद्देश्य क्या है?
इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
सीएम धामी ने कहा कि राज्य में अवैध खनन और भ्रष्टाचार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मामले की जांच किसे सौंपी गई है?
मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले