28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सीएम धामी ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सीएम धामी ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

सारांश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कानून-व्यवस्था की हालिया घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्य बातें

कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।
अवांछित तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य सचिव ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

देहरादून, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हाल ही में देहरादून में हुई कानून-व्यवस्था की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की और सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य में किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

सीएम धामी के आदेश पर सोबन सिंह, उप आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मसूरी, जनपद-देहरादून और प्रभारी कुठालगेट चौकी उपनिरीक्षक ना. पु. अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशभर में तुरंत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाए और सभी अवांछित एवं हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रोड रेज, फायरिंग और देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस और प्रशासन को पूरी सख्ती और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। देहरादून में हाल की घटना के बाद संबंधित अधिकारियों के निलंबन को इसी सख्ती का उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

दूसरी ओर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं के बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने देहरादून शहर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी देहरादून को अपने सभी थानेदारों को पीक ऑवर में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिन-रात पेट्रोलिंग के साथ-साथ सुबह की पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया जाए।

मुख्य सचिव ने बार और रेस्टोरेंट के क्लोजिंग समय को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। सप्ताहांत में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा, इसके लिए हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने बार संचालन के नियमों का पालन न करने वाले बार और अवैध बार संचालकों पर भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी को गंभीरता से न लेने वाले लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि शहर के आस-पास के क्षेत्रों में खुले होम स्टे पर भी निगरानी रखने की आवश्यकता है। इसके लिए होम स्टे की मैपिंग की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ये होम स्टे, जो पर्यटन के प्रचार के लिए बने थे, कहीं बार लाइसेंस लेकर इसका दुरुपयोग तो नहीं कर रहे हैं। किरायेदारों और पीजी में रहने वालों का भी गहन सत्यापन अभियान चलाया जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्यों मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निलंबित किया?
मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था में लापरवाही के कारण अधिकारियों को निलंबित किया।
सीएम धामी ने क्या निर्देश दिए?
उन्होंने व्यापक चेकिंग अभियान चलाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने क्या कहा?
मुख्य सचिव ने रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले