4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरियाणा सरकार बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के साथ है? स्थिति नियंत्रण में : रणबीर गंगवा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरियाणा सरकार बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के साथ है? स्थिति नियंत्रण में : रणबीर गंगवा

सारांश

हरियाणा में बाढ़ की स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रशासन के प्रयासों की जानकारी दी है। जानें, किस तरह से सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रही है और क्या मुआवजा राशि दी जा रही है।

मुख्य बातें

हरियाणा में बाढ़ की स्थिति गंभीर है।
सरकार मुआवजा प्रदान कर रही है।
प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है।
किसानों को पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की सुविधा है।
मुख्यमंत्री की तबीयत को लेकर प्रार्थना की जा रही है।

चंडीगढ़, 8 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। हाल की भारी बारिश के चलते हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और बाढ़ पीड़ितों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जा रहा है।

रणबीर गंगवा ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा, "हरियाणा में इस बार अत्यधिक बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है। सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान दे रही है। प्रशासन दिन-रात लोगों की सहायता में जुटा है, जिसके फलस्वरूप स्थिति नियंत्रण में है।"

उन्होंने आगे कहा, "कई क्षेत्रों में हमारी फसलों को नुकसान पहुंचा है। विशेषकर, बाजरा और मूंग की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। अन्य फसलों को भी अत्यधिक जलभराव से नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई के लिए हमारा पोर्टल कार्य कर रहा है। प्रभावित किसान पोर्टल पर अपनी जानकारी अपलोड कर रहे हैं। अब तक नौ लाख 60,000 एकड़ भूमि का विवरण अपलोड किया गया है। जहां फसलों को 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है, वहां पर सरकार की ओर से 15,000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जा रहा है।

गंगवा ने बताया, "कई स्थानों पर बाढ़ का पानी घरों में भर गया है, जिसके कारण कई लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। जिन्हें नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा।"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब होने के संदर्भ में उन्होंने कहा, "हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी तबीयत जल्दी ठीक हो और वे इस संकट की घड़ी में पंजाब के लोगों के बीच जाएं और स्थिति को संभालें।"

गंगवा ने व्यंग करते हुए कहा, "पंजाब में जो हालात हैं, उससे सभी वाकिफ हैं। पंजाब में सीएम के ऊपर सुपर सीएम का नियंत्रण है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री वहां सुपर सीएम बने हुए हैं, जो सभी को ज्ञात है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि प्रशंसनीय है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरियाणा में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले कौन से हैं?
हरियाणा में बाढ़ से कई जिले प्रभावित हुए हैं, जिनमें प्रमुखता से सिरसा, फतेहाबाद और हिसार शामिल हैं।
सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों को क्या मुआवजा मिल रहा है?
सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को 15,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे रही है, जहां फसलों को 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले