पश्चिम बंगाल में बदलाव की उम्मीद: हृषिकेश साहा की भविष्यवाणी

Click to start listening
पश्चिम बंगाल में बदलाव की उम्मीद: हृषिकेश साहा की भविष्यवाणी

सारांश

सिलीगुड़ी में हृषिकेश साहा ने आगामी विधानसभा चुनाव पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जनता ही सरकार में बदलाव लाएगी, और इस बार पश्चिम बंगाल में बदलाव की उम्मीद जताई।

Key Takeaways

  • हृषिकेश साहा का मानना है कि जनता बदलाव लाएगी।
  • 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होंगे।
  • टीएमसी और भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
  • शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जनता को जागरूक होना होगा।

सिलीगुड़ी, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर बंगाल क्षेत्र के प्रमुख हृषिकेश साहा ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए विधानसभा चुनाव को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जनता ही सरकार में बदलाव लाएगी।

हृषिकेश साहा ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया, "हम पहले ही कह चुके हैं कि चुनावों में हमारा कोई काम नहीं है। चुनाव का समय आने पर हम सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। हर किसी को शांतिपूर्वक मतदान में भाग लेना चाहिए और अच्छे उम्मीदवार को वोट देना चाहिए।"

विधानसभा चुनाव 2026 पर साहा ने कहा, "समाज में जो परिस्थितियाँ हैं, उनसे ऐसा लगता है कि बदलाव संभव है। सरकार भी बदल सकती है। यह मेरी व्यक्तिगत राय है, जो मैंने देखा है। चुनाव आयोग एसआईआर करा रहा है, और यह पहली बार नहीं हो रहा है। यह सरकार की भी जिम्मेदारी है और ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहते हैं।"

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता शांति चाहती है। जीवन और संपत्ति की सुरक्षा और भाईचारा कायम रखने के लिए इस बार सत्ता परिवर्तन की उम्मीद है। चुनाव में सबसे ज्यादा अशांति और दंगे पश्चिम बंगाल में होते हैं। ऐसे में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जनता को जागरूक होना होगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के सभी 294 सदस्यों के चुनाव के लिए 23 और 29 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। इस बार सत्ता हासिल करने के लिए टीएमसी और भाजपा दोनों ने पूरी ताकत लगा दी है। दोनों दल लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए प्रचार अभियान को तेज कर रहे हैं।

Point of View

जो कि आगामी चुनावों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
NationPress
23/03/2026

Frequently Asked Questions

हृषिकेश साहा ने विधानसभा चुनाव पर क्या कहा?
हृषिकेश साहा ने कहा कि जनता ही सरकार में बदलाव लाएगी और सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
पश्चिम बंगाल के चुनाव कब होंगे?
पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव 23 और 29 अप्रैल 2026 को होंगे।
Nation Press