क्या ईरान हमारा मित्र है? इजरायल-ईरान तनाव पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ईरान हमारा मित्र है? इजरायल-ईरान तनाव पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

सारांश

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इजराइल-ईरान तनाव पर ईरान का समर्थन किया। उन्होंने ईरान को भारत का मित्र बताया और इजराइल के आक्रामक व्यवहार की निंदा की। उनकी टिप्पणियां ट्रंप और असीम मुनीर के संबंधों पर भी केंद्रित थीं, जो इस विषय पर विचार करने का एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करती हैं।

मुख्य बातें

ईरान को भारत का मित्र बताया गया है।
इजराइल का आक्रमण निंदनीय है।
ट्रंप और मुनीर के रिश्तों पर सवाल उठाए गए हैं।
अमेरिका में मुनीर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ।
भारत को अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

सहारनपुर, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गुरुवार को इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर इजराइल को आक्रमणकारी बताया और ईरान का समर्थन किया। उन्होंने ईरान को भारत का मित्र कहा।

इमरान मसूद ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से इजराइल ने ईरान पर हमला किया है, यह पूरे विश्व के लिए एक चिंताजनक विषय है। ईरान आक्रामणकारी नहीं है। जब कोई आपके ऊपर हमला करता है, तो हर व्यक्ति को अपनी ज़मीन की रक्षा करने का हक है। हमारा मित्र ईरान है, जिसके साथ हमारी ऐतिहासिक मित्रता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के लंच पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रंप पूरी दुनिया के बॉस की तरह काम करते हैं। असीम मुनीर जो आतंकवाद का बड़ा पोषक बन रहा है, उसके साथ ट्रंप का लंच करना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें यह विचार करना होगा कि हम कहां खड़े हैं।

पाकिस्तान में ट्रंप और असीम मुनीर के लंच का जोर-शोर से प्रचार हुआ। ट्रंप ने मुनीर को 'स्मार्ट' बताकर उनकी तारीफ की, जिससे यह साबित होता है कि वह आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं।

17 जून को असीम मुनीर के दौरे पर अमेरिका में पाकिस्तानी नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और उन्हें 'सामूहिक हत्यारा' कहा।

जब मुनीर वाशिंगटन में एक होटल पहुंचे, तो लोगों ने 'शर्म करो' और 'इस्लामाबाद का कातिल' जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें 'जनसंहारक' बताने वाले बैनर लहराए।

संपादकीय दृष्टिकोण

और इसी संदर्भ में मसूद का दृष्टिकोण विचारणीय है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईरान के बारे में क्या कहा?
उन्होंने ईरान को भारत का मित्र बताया और इजराइल के आक्रामक व्यवहार की निंदा की।
असीम मुनीर और ट्रंप के लंच पर इमरान मसूद का क्या कहना था?
उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ट्रंप आतंकवाद के समर्थक मुनीर के साथ लंच कर रहे हैं।
अमेरिका में असीम मुनीर के खिलाफ प्रदर्शन क्यों हुआ?
प्रदर्शनकारियों ने मुनीर को 'सामूहिक हत्यारा' कहा और उनके दौरे के खिलाफ नारेबाजी की।
राष्ट्र प्रेस