26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महागठबंधन सही समय पर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगा? : उदित राज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महागठबंधन सही समय पर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगा? : उदित राज

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की रणनीति को लेकर उदित राज ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा को सही समय पर करने की बात कही है। जानें भाजपा पर उनके आरोप और महागठबंधन की योजनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

महागठबंधन की मुख्यमंत्री का चेहरा सही समय पर घोषित किया जाएगा।
भाजपा पर आरोप है कि वे 'वोट चोरी' की राजनीति कर रहे हैं।
कांग्रेस की नीतियां सामाजिक न्याय पर केंद्रित हैं।
नीतीश सरकार ने 20 वर्षों में कुछ नहीं किया है।
महागठबंधन की एकजुटता सत्ता परिवर्तन की गारंटी है।

पटना, 9 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की प्रक्रिया महागठबंधन की अपनी है और इसे सही समय पर जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

उदित राज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा, “क्या भाजपा ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में पहले से मुख्यमंत्री का चेहरा बताया था? हम सही समय पर सब कुछ स्पष्ट करेंगे।”

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी के ट्वीट का उत्तर देते हुए कहा, “मांझी पहले अपनी स्थिति सुधारें। वह दूसरों की नाव पर सवारी कर रहे हैं, कहीं उनकी नैया इस बार डूब न जाए। आरजेडी जनाधार वाली पार्टी है, जबकि मांझी हताश और मूर्छित हैं।”

कांग्रेस ने बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के 20 वर्षों की उपलब्धियों पर सवाल उठाते हुए एक पत्र जारी किया, जिसमें भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की विफलता, और शासन में खामियों जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उदित राज ने कहा, “20 साल का समय बहुत लंबा होता है। यदि मान लें कि पुरानी सरकारों ने कुछ नहीं किया, तो नीतीश सरकार ने इन 20 वर्षों में क्या हासिल किया? तेजस्वी यादव ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया है और नौकरी के वादे को भी पूरा करेंगे।”

उदित राज ने नीतीश सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने पहले शायद पिछड़े वर्गों पर उतना ध्यान नहीं दिया, लेकिन राहुल गांधी ने जो दृष्टि और वादे दिए हैं, उनकी बराबरी एनडीए नहीं कर सकता। नीतीश कुमार ने पिछड़े वर्गों को कुछ नहीं दिया, सिर्फ उनके वोट लिए हैं।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन की नीतियां सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर केंद्रित हैं।

उदित राज ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा 'वोट चोरी' की राजनीति करती है। बिहार की जनता अब एनडीए की सच्चाई जान चुकी है और इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्हें पूरी तरह खारिज करने का मन बना चुकी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महागठबंधन की एकजुटता और जनता का समर्थन बिहार में सत्ता परिवर्तन की गारंटी है। मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें और बिहार को विकास के पथ पर ले जाएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

महागठबंधन को अपने कार्यों का सही प्रदर्शन करना होगा।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महागठबंधन का मुख्यमंत्री का चेहरा कब घोषित होगा?
उदित राज ने कहा कि यह सही समय पर जनता के सामने रखा जाएगा।
भाजपा पर उदित राज ने क्या आरोप लगाए?
उदित राज ने भाजपा पर 'वोट चोरी' की राजनीति करने का आरोप लगाया।
महागठबंधन की नीतियां किस पर केंद्रित हैं?
महागठबंधन की नीतियां सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर केंद्रित हैं।
कांग्रेस ने नीतीश सरकार के बारे में क्या कहा?
कांग्रेस ने नीतीश सरकार के 20 सालों की उपलब्धियों पर सवाल उठाए हैं।
उदित राज ने तेजस्वी यादव के वादों के बारे में क्या कहा?
उदित राज ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले