9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मोहाली में 13 करोड़ की ठगी के मामले में 'आप' नेता राकेश सोमन की गिरफ्तारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मोहाली में 13 करोड़ की ठगी के मामले में 'आप' नेता राकेश सोमन की गिरफ्तारी

सारांश

पंजाब के मोहाली में आम आदमी पार्टी के नेता राकेश सोमन को 13 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उनकी पत्नी और सहयोगी भी शामिल हैं। जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

मोहाली में 13 करोड़ की ठगी का मामला।
आम आदमी पार्टी के नेता राकेश सोमन की गिरफ्तारी।
उनकी पत्नी और सहयोगी भी मामले में शामिल।
पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग एक गंभीर मुद्दा।

मोहाली, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के मोहाली में एक महत्वपूर्ण धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राकेश सोमन, जिन्हें रॉकी के नाम से भी जाना जाता है, को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई एक रियल एस्टेट व्यवसायी से 13 करोड़ रुपए से अधिक की कथित ठगी के आरोप में की गई। इस मामले में उनकी पत्नी बलजीत कौर और सहयोगी बिक्रम सूरी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, राकेश सोमन लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी ने उसे अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में उसने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। इस पृष्ठभूमि के चलते यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

पीड़ित व्यवसायी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राकेश सोमन ने अपने राजनीतिक प्रभाव का उपयोग करके उन्हें धमकाया। आरोपी ने गैंगस्टरों के माध्यम से नुकसान पहुंचाने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी, जिससे व्यवसायी मानसिक दबाव में आ गए।

घटना के अनुसार, राकेश सोमन एक अन्य मामले में अदालत में पेशी देने के लिए आए थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी और उनके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

और इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राकेश सोमन को किस मामले में गिरफ्तार किया गया?
राकेश सोमन को 13 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं?
हाँ, इस मामले में उनकी पत्नी बलजीत कौर और सहयोगी बिक्रम सूरी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
राकेश सोमन का राजनीतिक बैकग्राउंड क्या है?
राकेश सोमन पहले बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार थे, लेकिन बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की।
पुलिस ने राकेश सोमन को कैसे गिरफ्तार किया?
राकेश सोमन अदालत में पेशी के लिए आए थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की।
इस मामले में आगे की कार्रवाई क्या होगी?
पुलिस ने आरोपी और उनके सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले