नेतन्याहू का नया वीडियो: आम लोगों के बीच मुस्कुराते हुए दिखे इजरायली पीएम

Click to start listening
नेतन्याहू का नया वीडियो: आम लोगों के बीच मुस्कुराते हुए दिखे इजरायली पीएम

सारांश

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो जारी हुआ है जिसमें वह आम लोगों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अफवाहों के बीच उनकी मौजूदगी को लेकर चल रही चिंताओं के जवाब में आया है।

Key Takeaways

  • नेतन्याहू का नया वीडियो आम लोगों के बीच उनकी मौजूदगी को दर्शाता है।
  • वीडियो में उन्होंने सकारात्मकता का संदेश दिया है।
  • यह वीडियो अफवाहों के बीच सामने आया है।
  • नेतन्याहू ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की।

नई दिल्ली, १६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर चल रही अफवाहों का बाजार काफी गर्म है। हाल ही में ऐसी कई खबरें आई हैं जो उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाती हैं। इसी बीच, नेतन्याहू का एक नया वीडियो उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी किया गया है, जिसमें वह आम लोगों के बीच मुस्कुराते और हिब्रू में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

रविवार को भी इजरायली पीएम ने एक वीडियो जारी कर उन साजिशों का मजाक उड़ाया था, जिसमें उनके मार दिए जाने का दावा किया गया था। इस नए वीडियो की अवधि 90 सेकंड है।

इस वीडियो के साथ एक संदेश भी साझा किया गया है जिसमें विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहने की प्रेरणा दी गई है। संदेश में लिखा है—"दिशानिर्देशों का पालन करें और मिलकर जीतें।" ऐसे बयान अक्सर लोगों का मनोबल बनाए रखने और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देने के लिए होते हैं।

इस वीडियो में नेतन्याहू को यरुशलम हिल्स में आम लोगों से बातचीत करते हुए दिखाया गया है। वीडियो का माहौल और उनके कपड़े देखकर यह स्पष्ट होता है कि यह उसी जगह फिल्माया गया है जहां रविवार को पहला वीडियो शूट किया गया था। नेतन्याहू उसी कॉफी शॉप के पास हैं जहां पहला वीडियो बनाया गया था।

इस वीडियो में पीएम ताजी हवा के लिए बाहर निकलने के महत्व पर जोर देते हैं, धूप लेने की सलाह देते हैं, वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं कि सबसे नजदीकी शेल्टर कहां है, और ईरान के साथ चल रहे युद्ध के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं।

इस क्लिप में महिलाएं भी नजर आ रही हैं, जो पीएम के साथ तस्वीर खिंचवा रही हैं। सहज अंदाज में नेतन्याहू आगे बढ़ते हुए कहते हैं कि खूबसूरत नजारों के बीच धूप का आनंद उठाएं। इसके बाद वे रियल इजरायल के बारे में बात करते हैं।

रविवार के वीडियो में नेतन्याहू ने मौत के दावों को अफवाह बताते हुए अपनी दस उंगलियां गिनाई थीं। उन्हें एक रेस्तरां में कॉफी का ऑर्डर लेते हुए देखा गया। इसके बाद वह कॉफी बनाने वाले से इन अफवाहों के बारे में पूछते हैं। नेतन्याहू ने वीडियो में कहा, "मुझे कॉफी पसंद है, मुझे अपना देश पसंद है।"

वास्तव में, ईरान की अर्ध सरकारी तसनीम न्यूज एजेंसी ने नेतन्याहू के मौत की अफवाह उड़ाई थी। उसने अपनी बात की पुष्टि के लिए कहा था कि नेतन्याहू काफी दिनों से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। नेतन्याहू के एक वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ बताया गया है और सबूत के तौर पर उनकी कथित तौर पर एक हाथ में छह उंगलियां गिनाई गई थीं।

Point of View

बल्कि लोगों के मनोबल को भी बढ़ाने का प्रयास किया है। यह स्थिति राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है और देश के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी देती है।
NationPress
22/03/2026

Frequently Asked Questions

नेतन्याहू के वीडियो में क्या खास है?
इस वीडियो में नेतन्याहू आम लोगों के बीच मुस्कुराते हुए और बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं, जो उनकी मौजूदगी को लेकर चल रही अफवाहों को खत्म करता है।
वीडियो में नेतन्याहू ने क्या संदेश दिया?
नेतन्याहू ने विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहने और लोगों को मिलकर जीतने का संदेश दिया है।
Nation Press