28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पवन सिंह ने बाइक चलाते हुए दिखाया अपना दमदार अंदाज?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पवन सिंह ने बाइक चलाते हुए दिखाया अपना दमदार अंदाज?

सारांश

पवन सिंह का हालिया बाइक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनके आत्मविश्वास और स्टाइल ने फैंस को ऋतिक रोशन की याद दिला दी। जानिए इस वायरल वीडियो की खास बातें और फैंस की प्रतिक्रियाएं।

मुख्य बातें

पवन सिंह का बाइक चलाने का अंदाज दर्शकों को लुभा रहा है।
वीडियो में ऋतिक रोशन की स्टाइल की झलक देखने को मिलती है।
फैंस की प्रतिक्रियाएं इस वीडियो की लोकप्रियता को दर्शाती हैं।
' काला ओढ़नी ' गाना पवन सिंह की एक्शन से भरा हुआ है।
यह वीडियो भोजपुरी सिनेमा की नई पहचान को दर्शाता है।

मुंबई, 9 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' कहलाने वाले पवन सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका अंदाज इतना आकर्षक है कि लोगों को फिल्म 'धूम' में ऋतिक रोशन की स्टाइल की याद आ गई। बाइक चलाते समय अभिनेता के चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास झलक रहा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'काला ओढ़नी' भोजपुरी गाना बज रहा है।

यह पावर स्टार का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।

वीडियो में पवन सिंह का अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है और वे लगातार उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।

एक प्रशंसक ने लिखा- 'भोजपुरी का ऋतिक रोशन'

दूसरे प्रशंसक ने कमेंट में लिखा- 'स्टाइल तो लाजवाब है।'

अन्य प्रशंसकों ने लिखा, 'स्टाइल हो तो पवन सिंह के तरह।'

अभिनेता के चाहने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार देख रहे हैं।

अगर हम 'काला ओढ़नी' गाने की बात करें, तो इसके ओरिजिनल वीडियो में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। यह म्यूजिक वीडियो किसी खतरनाक एक्शन फिल्म से कम नहीं है। इसमें पवन सिंह जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं, जिसे देखकर दर्शक सीटियां बजा रहे हैं। वीडियो में कुछ गुंडे एक्ट्रेस को परेशान करने की कोशिश करते हैं। तभी पवन सिंह की एंट्री होती है और वह उन गुंडों की जमकर पिटाई करते हैं। यह दृश्य देखने में काफी रोमांचक और मजेदार है।

पवन सिंह के सॉलिड अंदाज ने गाने में जान डाल दी है। उनके एक्शन के कारण ही गाना और भी अधिक प्रसिद्ध हो गया है।

'काला ओढ़नी' गाने में पवन सिंह और क्वीन शालिनी की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है।

यूट्यूब पर इस गाने पर व्यूज अभी भी बढ़ते जा रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे भोजपुरी सिनेमा को और भी पहचान मिलेगी।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पवन सिंह का वायरल वीडियो किस पर आधारित है?
पवन सिंह का वायरल वीडियो बाइक चलाते हुए है, जिसमें उनका आत्मविश्वास और स्टाइल देखने को मिलता है।
फैंस ने इस वीडियो पर क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं?
फैंस ने पवन सिंह को 'भोजपुरी का ऋतिक रोशन' और 'स्टाइल तो लाजवाब है' जैसी टिप्पणियां दी हैं।
'काला ओढ़नी' गाने में पवन सिंह के साथ कौन है?
'काला ओढ़नी' गाने में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले