8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करना उचित है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करना उचित है?

सारांश

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया और जनता के अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। क्या ये टिप्पणियाँ सच में लोकतंत्र को नुकसान पहुँचा रही हैं?

मुख्य बातें

लोकतंत्र का सम्मान आवश्यक है।
राजनीतिक भाषाई शिष्टता की आवश्यकता है।
बिहार की जनता जागरूक है।
कांग्रेस और राजद पर सवाल उठाए गए हैं।
वोटर अधिकार यात्रा का महत्व है।

पटना, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक करार देते हुए कहा कि ऐसी भाषा समाज में द्वेष फैलाने वाली है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजद के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह समझना चाहिए कि यह राजतंत्र नहीं, बल्कि लोकतंत्र है, जहां जनता का तंत्र सर्वोपरि है। लेकिन, कांग्रेस और राजद को लगता है कि यह लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र है। जनता इस भ्रम को जल्द ही दूर करेगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, वह शर्मनाक है।

बिहार की जनता सब कुछ देख रही है और चुनाव का इंतजार कर रही है जब इनकी गालियों का जवाब वोट के माध्यम से दिया जाएगा।

एसआईआर के मुद्दे पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एसआईआर कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। इंडी अलायंस केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, जनता जागरूक है और उसे पता है कि यह बिहार के हित में है।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं कि उनके पास सबूत हैं एटम बम है। अगर उनके पास एटम बम है तो फोड़ते क्यों नहीं हैं? यह सिर्फ भ्रम फैला सकते हैं। लेकिन जनता इनके भ्रमजाल में नहीं आने वाली है।"

उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि उनकी दादी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचला और पत्रकारों एवं नेताओं को जेल में डाला। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस और राजद को जवाब देगी और उनका राजनीतिक सफाया करेगी।

बता दें कि राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह पहली बार है जब पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया है?
नहीं, इस तरह की घटनाएँ पहले भी होती रही हैं, लेकिन हालिया टिप्पणी ने एक बार फिर से इस प्रवृत्ति पर सवाल उठाया है।
क्या सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया सही है?
सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया लोकतंत्र की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। सभी दलों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले