1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सीएम भगवंत मान ने आठवीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को दी बधाई, बेटियों ने फिर से किया कमाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीएम भगवंत मान ने आठवीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को दी बधाई, बेटियों ने फिर से किया कमाल

सारांश

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आठवीं कक्षा के टॉपर्स को बधाई दी। इस बार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया। जानें इस परीक्षा के परिणाम के बारे में।

मुख्य बातें

पंजाब के मुख्यमंत्री ने टॉपर्स को बधाई दी।
बेटियों ने इस बार फिर से कमाल किया है।
कुल पास प्रतिशत 96.51 प्रतिशत रहा।
टॉप करने वाली छात्राओं में फरीदकोट की तमन्ना प्रमुख हैं।
सप्लीमेंट्री परीक्षा जून 2026 में होगी।

चंडीगढ़, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विशेष पोस्ट के माध्यम से आठवीं कक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से उन बेटियों की सराहना की, जिन्होंने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पोस्ट में लिखा, "हाल ही में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आठवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस बार भी हमारी बेटियों ने बाज़ी मारी है।" टॉप करने वाली छात्राओं में पहले स्थान पर ज़िला फरीदकोट की तमन्ना, दूसरे स्थान पर ज़िला संगरूर की जपनीत कौर और तीसरे स्थान पर ज़िला फरीदकोट की जशनदीप कौर रहीं। सभी के परिवारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। इसके साथ ही, पास हुए सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी मेरी शुभकामनाएं।

यह ध्यान देने योग्य है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 8वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया। इस बार का परिणाम शानदार रहा है। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष पंजाब के लगभग 10,422 स्कूलों के 2,62,966 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,53,789 छात्र पास हुए हैं। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 96.51 प्रतिशत रहा, जो कि बहुत अच्छा माना जा रहा है। वहीं, जो छात्र इस बार परीक्षा में सफल नहीं हो पाए, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उनके लिए जून 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी।

टॉपर्स की बात करें तो फरीदकोट के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो की छात्रा तमन्ना ने 600 में से पूरे 600 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर कब्जा किया। वहीं संगरूर के सरकारी मिडिल स्कूल अर्कवास की जपनीत कौर ने 598 अंक लेकर दूसरे स्थान पर स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर फरीदकोट के संत मोहन दास मेमोरियल स्कूल, कोट सुखिया की जशनदीप कौर रहीं, जिन्होंने भी 598 अंक प्राप्त किए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो समाज में महिलाओं की शिक्षा की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंजाब के सीएम ने किस कक्षा के टॉपर्स को बधाई दी?
सीएम भगवंत मान ने आठवीं कक्षा के टॉपर्स को बधाई दी।
इस बार टॉप करने वाली छात्राएं कौन-कौन हैं?
फरीदकोट की तमन्ना, संगरूर की जपनीत कौर और जशनदीप कौर टॉपर्स में शामिल हैं।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कब परिणाम घोषित किया?
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 8वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया।
इस वर्ष परीक्षा में कितने विद्यार्थियों ने भाग लिया?
इस वर्ष लगभग 2,62,966 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
जो छात्र इस बार परीक्षा में सफल नहीं हुए, उनके लिए क्या उपाय हैं?
उनके लिए जून 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले