26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंजाब सरकार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को रोककर अपनी विफलता छिपा रही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंजाब सरकार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को रोककर अपनी विफलता छिपा रही है?

सारांश

जालंधर में भाजपा नेता विजय सांपला ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के जनकल्याणकारी अभियान को रोकने की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई गरीबों को केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित करने और सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए की गई है। जानें इस मुद्दे पर और क्या कुछ कहा गया है।

मुख्य बातें

भाजपा ने पंजाब सरकार की कार्रवाई की निंदा की।
आप सरकार ने केंद्र के योजनाओं का लाभ रोकने के लिए अभियान को रोका।
विजय सांपला ने गरीबों के अधिकारों की रक्षा की बात की।
केंद्र सरकार की योजनाएं पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए हैं।
भाजपा पंजाब में जनहित के लिए कार्यरत है।

जालंधर, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के "भाजपा दे सेवादार आ गए ने तुहाड़े द्वार" अभियान को पुलिस बल के सहारे रोकने का कार्य किया है, जिसकी भाजपा ने कड़ी निंदा की है.

यह अभियान पंजाब के 39 स्थानों पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और पंजीकरण में सहायता के लिए शुरू किया गया था.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने जालंधर में कहा कि पंजाब सरकार ने इस जनकल्याणकारी अभियान को जबरदस्ती रोक दिया, जिससे गरीबों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित किया जा रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जानबूझकर पुलिस बल का दुरुपयोग कर इस अभियान को ठप किया, जो आप सरकार की विकास-विरोधी और तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। यह अभियान गरीबों और जरूरतमंदों को केंद्र सरकार की योजनाओं, जैसे मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य लाभ, पीएम किसान सम्मान निधि और युवा व महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहा था। लेकिन पंजाब सरकार इसे रोककर न केवल लोगों को इन योजनाओं से वंचित कर रही है बल्कि अपनी असफलता को छिपा रही है। आप सरकार इस अभियान से डर गई है, क्योंकि उनकी नाकामियों को जनता समझ चुकी है.

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पंजाब के लोगों के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन आप सरकार इनके कार्यान्वयन में जानबूझकर बाधाएं पैदा कर रही है। यह कार्रवाई अलोकतांत्रिक है और आप सरकार का जनविरोधी चेहरा जनता के सामने आ चुका है। भाजपा ऐसी कार्रवाइयों से विचलित नहीं होगी। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को पंजाब के हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विजय सांपला ने कहा कि हमारी कोशिश पंजाब के गरीब, किसान, महिलाएं, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। भाजपा पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए प्रयास करती रहेगी और प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाएगी.

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि पंजाब सरकार की कार्रवाई अलोकतांत्रिक है। भाजपा का प्रयास है कि केंद्र के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे। हमें इस मामले में निष्पक्ष रूप से विचार करना चाहिए और जनहित के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करना चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंजाब सरकार ने क्यों अभियान को रोका?
भाजपा का आरोप है कि पंजाब सरकार ने गरीबों को केंद्र की योजनाओं से वंचित करने के लिए अभियान को रोका।
क्या विजय सांपला ने इस कार्रवाई की निंदा की?
हां, विजय सांपला ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और इसे तानाशाही बताया है।
केंद्र सरकार की कौन-कौन सी योजनाएं हैं?
केंद्र सरकार की योजनाओं में मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि और महिला कल्याण योजनाएं शामिल हैं।
भाजपा का उद्देश्य क्या है?
भाजपा का उद्देश्य पंजाब के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है।
क्या आप सरकार की कार्रवाई अलोकतांत्रिक है?
भाजपा के नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई अलोकतांत्रिक है और आम जनता के अधिकारों का उल्लंघन करती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले