25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने इजरायल के रक्षा महानिदेशक से बातचीत की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने इजरायल के रक्षा महानिदेशक से बातचीत की?

सारांश

भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने इजरायल के रक्षा महानिदेशक से बातचीत की, जिसमें पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। इस वार्ता के दौरान ईरान-इजरायल संघर्ष का भी ध्यान रखा गया। जानें इस महत्वपूर्ण बातचीत के क्या तथ्य हैं।

मुख्य बातें

भारत और इजरायल के बीच सुरक्षा पर चर्चा हुई।
ईरान का इजरायल पर हमलें का प्रयास।
कच्चे तेल की आपूर्ति में भारत की स्थिति मजबूत है।

नई दिल्ली, 18 जून (राष्ट्र प्रेस)। इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच भारत ने इजरायल से मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है। बुधवार को भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने इजरायल के रक्षा महानिदेशक मेजर जनरल आमिर बराम से बातचीत की। इस टेलीफोनिक वार्ता में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बातचीत के दौरान वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य, संघर्षों और उनके वैश्विक प्रभावों पर विचार विमर्श किया गया।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने मंगलवार को इजरायल के तेल अवीव में प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमले किए। दूसरी ओर, इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी ईरान में हवाई हमलों की शुरुआत की।

ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान के एयरोस्पेस बल ने इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने में सफलता पाई है।

इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को चेतावनी दी है कि उनका अंजाम सद्दाम हुसैन जैसा हो सकता है।

भारत में फिलहाल कच्चे तेल की पर्याप्त उपलब्धता है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।

पुरी ने यह भी बताया कि हमारे कच्चे तेल आपूर्तिकर्ताओं की संख्या अब 40 हो गई है और हम खुद भी उत्पादन बढ़ा रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजेश कुमार सिंह ने किससे बातचीत की?
उन्होंने इजरायल के रक्षा महानिदेशक मेजर जनरल आमिर बराम से बातचीत की।
बातचीत का मुख्य विषय क्या था?
पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की गई।
ईरान ने इजरायल के खिलाफ क्या कदम उठाए?
ईरान की आईआरजीसी ने इजरायल के सैन्य ठिकानों पर हमले किए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले