क्या पीएम मोदी का नेतृत्व देश के लिए ऐतिहासिक है? - रामदास आठवले

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी का नेतृत्व देश के लिए ऐतिहासिक है? - रामदास आठवले

सारांश

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने जीएसटी में सुधार पर पीएम मोदी के संबोधन की सराहना की। उन्होंने इसे आम आदमी और उद्योगों के लिए राहतकारी बताया। क्या यह भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा? जानिए उनके विचार!

मुख्य बातें

जीएसटी में सुधार से राहत मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व ऐतिहासिक है।
मेड इन इंडिया उत्पादों से रोजगार बढ़ेगा।
एक देश, एक टैक्स की नीति को लागू किया गया।
आठवले का भविष्यवाणी कांग्रेस की हार की है।

नई दिल्ली, 21 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने जीएसटी स्लैब सुधार में रविवार को पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की सराहना करते हुए इसे आम आदमी और उद्योगों के लिए राहतकारी बताया।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में पीएम मोदी के स्वदेशी अपील और एक टैक्स व्यवस्था लागू करने के निर्णय को क्रांतिकारी करार दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जीएसटी की दरों में कमी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। उनके संबोधन में एक महत्वपूर्ण बिंदु यह था कि मेड इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने से देश में करोड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंचेगी।

आठवले ने पीएम मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी में कमी को उत्सव के तौर पर मनाने की अपील की है। जीएसटी स्लैब में सुधार से छोटे से लेकर बड़े उद्योगों के लिए लाभकारी होगा।

कांग्रेस के शासनकाल में कई तरह के टैक्स देने पड़ते थे, लेकिन मोदी सरकार ने 'एक देश, एक टैक्स' के रूप में जीएसटी लागू कर लोगों को राहत दी।

आठवले ने उत्साह के साथ कहा कि 22 सितंबर से सभी का मुंह मीठा हो जाएगा। जीएसटी में कमी का निर्णय बहुत अच्छा है। पीएम मोदी का यह कदम देशभर में सराहा जा रहा है। आज उनकी शाम है, क्योंकि उन्होंने देश को प्रेरक संबोधन दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग कर रही थी कि जीएसटी कम करें, लेकिन यह कमी उनकी मांग के कारण नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत के लिए हुई है। विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए पीएम मोदी ने यह क्रांतिकारी कदम उठाया है।

आठवले ने कहा कि जनता के हाथ में है कि सत्ता में किसे बिठाना है। 2029 और 2034 में भी हमारी सरकार बनेगी। अगर हम ऊपर आएंगे तो कांग्रेस नीचे रहेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आगे नहीं बढ़ सकती। वे पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। देश के लिए पीएम मोदी का नेतृत्व बहुत बड़ा है।

जीएसटी सुधार जैसे निर्णय जनता के हित में लिए गए हैं।

आठवले ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि पीएम मोदी का नेतृत्व देश के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। जीएसटी जैसे सुधारों ने न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव डाला है।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी में सुधार से आम आदमी को क्या लाभ होगा?
जीएसटी में सुधार से आम आदमी को टैक्स में कमी और अधिक राहत मिलेगी।
क्या पीएम मोदी का नेतृत्व ऐतिहासिक है?
हां, पीएम मोदी का नेतृत्व कई ऐतिहासिक सुधारों का गवाह है, जिसमें जीएसटी का सुधार शामिल है।
रामदास आठवले ने किस विषय पर बात की?
रामदास आठवले ने जीएसटी सुधार और पीएम मोदी के संबोधन पर चर्चा की।
आर्थिक विकास में जीएसटी का क्या महत्व है?
जीएसटी का महत्व एक समान टैक्स प्रणाली स्थापित करना है, जो आर्थिक विकास में सहायक है।
कांग्रेस का जीएसटी पर क्या रुख है?
कांग्रेस ने जीएसटी कम करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इसे सुधार के रूप में लागू किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले