क्या तेलंगाना सरकार फोन टैपिंग की जांच को टीवी सीरियल की तरह खींच रही है?

Click to start listening
क्या तेलंगाना सरकार फोन टैपिंग की जांच को टीवी सीरियल की तरह खींच रही है?

सारांश

तेलंगाना में फोन टैपिंग मामले की जांच पर केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार मामले को टीवी सीरियल की तरह खींच रही है। जानिए क्या है इस विवाद का पूरा हाल और कैसे केसीआर परिवार पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

Key Takeaways

  • तेलंगाना सरकार पर फोन टैपिंग की जांच को खींचने का आरोप।
  • बंडी संजय कुमार ने केसीआर परिवार पर कार्रवाई की कमी पर सवाल उठाए।
  • विशेष जांच टीम की पारदर्शिता की आवश्यकता।

हैदराबाद, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने शुक्रवार को तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह फोन टैपिंग मामले की जांच को टीवी सीरियल की तरह खींच रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस नहीं है। उन्होंने यह बातें करीमनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

इससे पहले केसीआर के बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) फोन टैपिंग मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के सामने पेश हुए थे।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार एसआईटी जांच के नाम पर नाटक कर रही है।

उन्होंने दोहराया कि केटीआर ने सिरसिल्ला को मुख्यालय बनाकर फोन टैपिंग कराई थी और उनकी कथित ज्यादतियों से कई परिवार तबाह हो गए।

उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं होगी, क्योंकि सरकार में केसीआर परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है।

उन्होंने कहा, “एसआईटी में कुछ अच्छे अधिकारी हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें पूरी आजादी नहीं दी है। क्या इस मामले में अब तक किसी भी राजनीतिक नेता को गिरफ्तार किया गया है?”

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार होती तो केसीआर के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की जाती। फोन टैपिंग में शामिल नेताओं और अधिकारियों को सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने केटीआर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेलंगाना में हुई फोन टैपिंग की तुलना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए की जाने वाली फोन टैपिंग से नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि माओवादी गतिविधियों के नाम पर अभिनेत्रियों, व्यापारियों, राजनीतिक नेताओं और न्यायाधीशों के फोन टैप किए गए।

बंडी संजय पिछले साल अगस्त में एसआईटी के सामने गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे थे।

उन्होंने बाद में आरोप लगाया था कि केसीआर ने अपनी बेटी के कविता, दामाद अनिल कुमार और भतीजे व तत्कालीन मंत्री टी हरीश राव के फोन भी टैप कराए थे।

उन्होंने दावा किया कि बीआरएस शासन के दौरान माओवादियों के नाम पर नेताओं के फोन टैप किए गए और फोन टैपिंग के जरिए हजारों करोड़ रुपए की लूट की गई।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि केसीआर और केटीआर ने विशेष खुफिया ब्यूरो (एसआईबी) का निजी हितों के लिए दुरुपयोग किया, जबकि यह एजेंसी माओवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बनाई गई है।

Point of View

लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की पारदर्शिता और निष्पक्षता अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है, और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कानून का शासन सभी पर समान रूप से लागू हो।
NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

फोन टैपिंग मामले में कौन-कौन शामिल है?
इस मामले में मुख्य रूप से केटी रामाराव, केसीआर परिवार और भाजपा नेता बंडी संजय कुमार का नाम शामिल है।
क्या तेलंगाना सरकार ने फोन टैपिंग की जांच शुरू की है?
हां, तेलंगाना सरकार ने फोन टैपिंग की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।
क्या इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है?
अब तक इस मामले में किसी भी राजनीतिक नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बंडी संजय कुमार का इस मामले पर क्या कहना है?
बंडी संजय कुमार ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार इस मामले को नाटक बना रही है।
फोन टैपिंग का क्या उद्देश्य था?
फोन टैपिंग का उद्देश्य माओवादी गतिविधियों की निगरानी करना बताया जा रहा है, लेकिन कई अन्य व्यक्तियों के फोन भी टैप किए गए।
Nation Press