26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ?

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली, जहां सरकारी बैंकिंग स्टॉक्स ने प्रमुख भूमिका निभाई। जानिए किस तरह से शेयर बाजार के विभिन्न सेक्टर प्रभावित हुए और आगे की संभावनाओं पर क्या कहती है विशेषज्ञों की राय।

मुख्य बातें

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई है।
पीएसयू बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कमजोरी आई है।
निवेशकों को धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है।
बाजार में ब्रेकआउट के लिए 25,300 अंक के ऊपर जाना जरूरी है।

मुंबई, 14 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ समाप्ति की। इस गिरावट में पीएसयू बैंक और सरकारी कंपनियों के शेयरों का प्रमुख योगदान रहा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र 4.29 प्रतिशत और यूको बैंक 3.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 297.07 अंक या 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,029.98 और निफ्टी 81.85 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,145.50 पर था।

सेक्टोरल आधार पर, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष लूजर रहा। इसके बाद, निफ्टी पीएसई इंडेक्स 0.91 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.94 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.48 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.75 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट का अनुभव हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 437.95 अंक या 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,324.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 161.60 अंक या 0.89 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,940.15 पर था।

निफ्टी पैक में मैक्सहेल्थ, टेक महिंद्रा, विप्रो, अपोलो हॉस्पिटल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, एचयूएल, श्रीराम फाइनेंस, पावर ग्रिड और ओएनजीसी लाभ में रहे। जबकि डॉ.रेड्डी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बीईएल, ट्रेंट, हिंदालको, टीसीएस, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील में गिरावट आई।

सेंट्रम ब्रोकिंग लिमिटेड के तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट (इक्विटी रिसर्च) नीलेश जैन ने कहा कि निफ्टी सूचकांक एक बार फिर 25,300 अंक के आसपास प्रतिरोध का सामना कर रहा है और वहाँ से बिकवाली का दबाव देखा गया। वर्तमान में, निफ्टी 25,000-25,300 के दायरे में कंसोलिडेट होता दिख रहा है। अगले चरण की तेजी के लिए 25,300 से ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट की आवश्यकता होगी।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सुबह करीब 9.28 बजे, सेंसेक्स 189.95 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,517 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 67 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,294.35 पर कारोबार कर रहा था।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि बाजार में उतार-चढ़ाव सामान्य होते हैं। निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए और दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का मुख्य कारण क्या है?
गिरावट का मुख्य कारण पीएसयू बैंक और सरकारी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी है।
क्या भारतीय शेयर बाजार में फिर से तेजी आएगी?
विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में तेजी के लिए निफ्टी को 25,300 अंक के ऊपर ब्रेकआउट करना होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले