26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भूमि पेडनेकर ने यूएनडीपी इंडिया के सतत विकास लक्ष्यों के प्रयासों की सराहना की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भूमि पेडनेकर ने यूएनडीपी इंडिया के सतत विकास लक्ष्यों के प्रयासों की सराहना की?

सारांश

भूमि पेडनेकर ने यूएनडीपी इंडिया के प्रयासों की प्रशंसा की है, जो युवाओं को सतत विकास लक्ष्यों के लिए सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण साझेदारी के माध्यम से युवाओं की प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया जाएगा। क्या आप जानते हैं कि युवा आज किस प्रकार बदलाव ला रहे हैं?

मुख्य बातें

भूमि पेडनेकर ने यूएनडीपी इंडिया की सराहना की है।
यूएनडीपी इंडिया का मकसद युवाओं को सशक्त बनाना है।
जलवायु परिवर्तन और लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना।

मुंबई, 1 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को आगे बढ़ाने में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए यूएनडीपी इंडिया (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) के प्रयासों की सराहना की।

भूमि ने इस पहल को सभी को एक साथ लेकर चलने और टिकाऊ भविष्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

भूमि यूएनडीपी इंडिया की एसडीजी की नेशनल एडवोकेट हैं। उन्होंने कहा, "यह एक बड़ा और बदलाव लाने वाला मौका है। आज के युवा जागरूक हैं, जोश से भरे हुए हैं और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए समर्पित हैं। इस साझेदारी के जरिए हम ऐसा मंच बना रहे हैं, जहां युवा अपनी सोच और ऊर्जा से बड़े स्तर पर बदलाव ला सकें।"

यूएनडीपी इंडिया ने कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर एक साझेदारी की है। इसका मकसद जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता, गरीबी और सबका विकास जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर युवाओं को जागरूक और प्रेरित करना है।

यूएनडीपी इंडिया की प्रतिनिधि, डॉ. एंजेला लुसिगी ने इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए कहा, "यह साझेदारी युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है, ताकि वह बदलाव लाने में सहायक बन सकें। भारत में युवा सिर्फ बदलाव की बात नहीं कर रहे, वह खुद बदलाव की अगुवाई कर रहे हैं। चाहे जलवायु की रक्षा की बात हो या फिर लैंगिक समानता की, युवा हर मोर्चे पर आगे हैं। अब कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क के साथ मिलकर हम इन कोशिशों को ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं, ताकि शहरों से लेकर गांवों तक युवा प्रेरित हो सकें।"

यूएनडीपी इंडिया और कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क ने एक डिजिटल डॉक्यूमेंट्री सीरीज तैयार की थी, जिसे भारत की सबसे बड़ी स्टूडेंट कम्युनिटी में से एक 'अंडर 25' नाम की संस्था के साथ मिलकर बनाया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में युवाओं की प्रेरणादायक कहानियां दिखाई गईं कि कैसे वे बदलाव ला रहे हैं। यह सीरीज तीन हिस्सों में थी।

इस वीडियो सीरीज में एक्ट्रेस और यूएनडीपी इंडिया की यूथ चैंपियन, संजना सांघी ने भी अपना समर्थन जताया था। साझेदारी का मकसद ओटीटी प्लेटफॉर्म, फिल्ममेकर, ब्रांड्स और फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के साथ मिलकर ऐसे कैंपेन और इवेंट्स चलाना है, जो लोगों को सतत विकास लक्ष्यों के बारे में जागरूक करें।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि भूमि पेडनेकर की यह पहल हमारे देश के युवाओं के लिए एक नई दिशा दर्शाती है। यूएनडीपी इंडिया के प्रयासों के माध्यम से, युवा न केवल सामाजिक मुद्दों पर जागरूक हो रहे हैं, बल्कि वे स्वयं परिवर्तन के अग्रदूत बन रहे हैं। यह समय है कि हम सभी इस दिशा में आगे बढ़ें और एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में कदम उठाएं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भूमि पेडनेकर ने यूएनडीपी इंडिया के बारे में क्या कहा?
भूमि पेडनेकर ने यूएनडीपी इंडिया के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने का एक बड़ा मौका है।
यूएनडीपी इंडिया का उद्देश्य क्या है?
यूएनडीपी इंडिया का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन , लैंगिक समानता , और गरीबी जैसे मुद्दों पर युवाओं को जागरूक करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले